काहे का वोटर, कहां का वोटर
अभी लंबे-चौड़े वादे करने वाले नेता इलेक्शन बाद अपने वोटर्स को ऐसे भूल जाते हैं, जैसे उनका कोई रिश्ता ही न हो। और यह सिर्फ कहने भर के लिए नहीं है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉम्र्स की एक सर्वे रिपोर्ट के अनुसार देशभर के लगभग एमपी अपने वोटर्स की उम्मीदों पर खड़े नहीं उतरे। स्टेट के एमपीज की बात करें, तो ओमप्रकाश यादव और मीरा कुमार को छोड़ सारे एमपीज बिलो एवरेज रहे, मतलब बड़े-बड़े वादे करने वाले नेता जी काम करने में सो-सो।

बिजली अब भी है बिग प्रॉब्लम
बिहार के वोटर्स की नजर में इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई अब भी सबसे बड़ी प्रॉब्लम है। बिजली का आना-जाना स्टेट के हर इलाके में कॉमन है। राजधानी पटना को छोड़ दें, तो लगभग इलाकों में यह मेजर प्रॉब्लम है। स्टेट के लोगों के लिए खस्ताहाल सड़कें दूसरी बड़ी प्रॉब्लम है। भले ही सड़क को लेकर बड़े-बड़े वादे किए जाते रहे हैं, पर जनता को अब तक वैसी चिकनी सड़कें नसीब नहीं हुई, जैसा इलेक्शन के टाइम नेता जी लुभाते हैं। उधर, प्राइमरी हेल्थकेयर सर्विस और अच्छे हॉस्पीटल की कमी अब भी बरकरार है। गवर्नमेंट इंप्लाई एसवी वर्मा कहते हैं कि गवर्नमेंट किसी की भी बन जाए, इलेक्शन कोई भी जीत जाए, पर पब्लिक की प्रॉब्लम से किसी को मतलब नहीं रहता। नतीजतन, इतने सालों बाद भी न ढंग के स्कूल हैं और न ही अच्छी हेलथकेयर सर्विस।

इस 'बीमारी' का कब होगा इलाज

शहरवासियों की प्रॉब्लम या उनके इश्यू पर बात करें, तो अब भी सब्सिडाइज्ड फूड डिस्ट्रीब्यूशन 'बड़ी बीमारी' है। गांव-घर की बात तो छोड़ दीजिए, बेटर स्कूल नहीं होने का रोना लगभग हर शहर के लोगों का भी है। हेल्थ सर्विसेज की हालत राजधानी पटना में भी खस्ता है। इतना एडवांस होने के बाद भी शहर में न किडनी ट्रांसप्लांट होता है और न ही बाईपास सर्जरी। शहर के लोगों के लिए बेटर हॉस्पीटल व प्राइमरी हेल्थकेयर सेंटर भी बड़ा इश्यू है। इसके बाद नंबर आता है करप्शन को दूर भगाने का। केसरीनगर में रहने वाली रूपा वर्मा कहती हैं कि करप्शन अगर दूर हो जाए, तो पब्लिक को कहीं परेशानी ही न हो। यहां तो हर काम में सरकारी बाबू को चढ़ावा देना पड़ता है।  

काम अच्छा, तो 'बैड मैन' भी चलेगा
इस सर्वे में एक बात बहुत इंटरेस्टिंग निकली कि वोटर्स यह जानते हुए कि कैंडिडेट क्रिमिनल बैकग्राउंड का है और उस पर सीरियस चार्जेज लगे हैं, फिर भी वोट करता है। सरसठ परसेंट से ज्यादा लोगों का मानना है कि इस टाइप के लोग अच्छा काम करते हैं, सो उनके लिए उम्मीदवार क्रिमिनल भी हो, तो भी चलेगा। इलेक्शन में ज्यादा खर्च करने वाले कैंडिडेट भी वोटर्स को खूब भाते हैं। वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि अगर कैंडिडेट पर चार्जेज बहुत सीरियस न हो, तो उन्हें वोट देने में कोई हर्ज नहीं है। हालांकि इतना अवेयरनेस कैंपेन चलाने के बावजूद स्टेट के लोगों के दिल से कास्ट फैक्टर खत्म नहीं हुआ है। लगभग बीस फीसदी लोग अब भी कास्ट या रिलिजन को देखकर ही वोट करते हैं।

लोकल एमपी न ऊपर, न ही नीचे
एडीआर ने देशभर के एमपीज की जो परफॉर्मेंस रिपोर्ट जारी की है, उनमें राजधानी पटना के दोनों एमपी में से एक भी टॉप फाइव में नहीं हैं। हालांकि पाटलिपुत्र के जदयू सांसद रंजन 5.48 प्वाइंट के साथ सेंवेंथ पोजिशन पर बने हुए हैं, जबकि बीजेपी के स्टार प्रचारक और पटना साहिब के कैंडिडेट शत्रुघ्न सिन्हा 5.13 प्वाइंट के साथ सोलहवें नंबर पर हैं। टॉप फाइव कैंडिडेट में जेडीयू के दो, बीजेपी के एक, कांग्रेस के एक और एक इंडिपेंडेंस कैंडिडेट हैं। बेहतर काम और पब्लिक की उम्मीदों पर खड़ा उतरने के मामले में सीवान के इंडिपेंडेंट एमपी ओमप्रकाश यादव सबसे आगे हैं, उनके बाद नंबर आता है लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार का। एडीआर के ऑफिशियल्स का कहना है कि हमारा उद्देश्य एमपीज की रैंकिंग करना नहीं है। हमने तो बस पब्लिक की प्रॉब्लम व उनके निदान और संसद में एमपीज की परफॉर्मेंस को लोगों के सामने लाना है।

S.No.   Constituency    Party    MPs               Performance of MP     Expectations of voters on Governance Issues   Average Performance
1    Siwan              IND       Om Prakash Yadav    7.56    5.37    Above Average
2    Sasaram    INC    Meira Kumar    6.75    5.43    Above Average
3    Madhubani    BJP    Hukmadeo Narayan Yadav    6.25    8.50    Below Average
4    Sitamarhi    JD(U)    Arjun Roy    5.93    9.29    Below Average
5    Valmiki Nagar    JD(U)    Baidyanath Prasad Mahto    5.54    7.78    Below Average
6    Gaya    BJP    Hari Manjhi    5.54    8.43    Below Average
7    Pataliputra    JD(U)    Ranjan Prasad Yadav    5.48    9.07    Below Average
8    Munger    JD(U)    Rajiv Ranjan Singh Alias Lalan Singh    5.44    7.90    Below Average
9    Paschim Champaran    BJP     Dr। Sanjay Jaiswal    5.43    8.11    Below Average
10  Vaishali    RJD    Raghuvansh Prasad Singh    5.37    9.45    Below Average
11  Gopalganj    JD(U)    Purnmasi Ram    5.36    7.63    Below Average
12  Purvi Champaran    BJP    Radha Mohan Singh    5.34    8.20    Below Average
13  Buxar    RJD    Jagada Nand Singh    5.20    8.34    Below Average
14  Madhepura    JD(U)    Sharad Yadav    5.19    7.53    Below Average
15  Khagaria    JD(U)     Dinesh Chandra Yadav    5.16    8.14    Below Average
16  Patna Sahib    BJP    Shatrughan Sinha    5.13    8.25    Below Average
17   Jamui    JD(U)    Bhudeo Choudhary    5.10    8.25    Below Average
18   Sheohar    BJP    Rama Dev    5.10    9.79    Below Average
19   Nalanda    JD(U)    Kaushalendra Kumar    5.08    8.39    Below Average
20   Banka    IND    PUTUL KUMARI    5.08    9.73    Below Average
21   Supaul    JD(U)    Vishwa Mohan Kumar    5.05    7.21    Below Average
22   Jahanabad    JD(U)    Jagdish Sharma    5.05    9.89    Below Average
23   Nawada    BJP    Bhola Singh    5.02    8.48    Below Average
24   Jhanjharpur    JD(U)     Mangani Lal Mandal    5.01    9.21    Below Average
25   Purnia    BJP    Uday Singh Alias Pappu Singh    5.01    8.48    Below Average
26   Maharajganj    RJD    Prabhunath Singh    4.98    7.72    Below Average
27   Kishanganj    INC    Mohammad Asrarul Haque    4.92    8.33    Below Average
28   Saran    RJD     Lalu Prasad    4.80    7.27    Below Average
29   Muzaffarpur    JD(U)    Captain Jai Narayan Prasad Nishad    4.75    9.28    Below Average
30   Ujiarpur    JD(U)    Aswamedh Dev    4.70    9.01    Below Average
31    Samastipur    JD(U)    Maheshwar Hazari    4.70    9.18    Below Average
32    Darbhanga    BJP    Kirti Azad    4.68    9.23    Below Average
33    Arrah    JD(U)     Meena Singh    4.57    8.68    Below Average
34    Katihar    BJP    Nikhil Kumar Choudhary    4.56    9.17    Below Average
35    Aurangabad    JD(U)    Sushil Kumar Singh    4.26    7.72    Below Average
36    Karakat    JD(U)    Mahabali Singh    4.22    8.26    Below Average
37    Araria    BJP     Pradeep Kumar Singh    4.00    7.28    Below Average
38    Bhagalpur    BJP    Syed Shahnawaz Hussain    3.98    9.22    Below Average
39    Begusarai    JD(U)     Dr। Monazir Hassan    3.88    9.33    Below Average
40    Hajipur    JD(U)    Ram Sundar Das    3.79    9.78    Below Average

sanjeet.narayan@inext.co.in