-झारखंड की सीमा दुम्मा में सीएम ने किया श्रावणी मेला का शुभारंभ

-दुमका में तीन अरब 23 करोड़ की 21 योजनाओं का शिलान्यास व 15 योजनाओं का उद्घाटन

-देवघर को देश का प्रमुख धार्मिक-सांस्कृतिक स्थल बनाएंगे

-हर सोमवार को शिवभक्तों से करेंगे सीधा संवाद

-झारखंड को स्विट्जरलैंड ऑफ द ईस्ट बनाएंगे

देवघर/बासुकीनाथ : देवघर पहुंचे मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शनिवार को झमाझम बारिश के बीच बिहार-झारखंड की सीमा पर स्थित दुम्मा में विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेला का शुभारंभ किया। कहा कि देवतुल्य कांवरिया के लिए बाबाधाम में सारी सुविधाएं दी गई हैं। वह सपरिवार बाबा बैद्यनाथ की पूजा करने आएं। सीएम ने घोषणा की कि देवघर को देश की सबसे प्रमुख धाíमक, पर्यटन व सांस्कृतिक नगरी के रूप में विकसित करेंगे। इसे अंतरराष्ट्रीय शहर बनाएंगे। देवघर और बासुकीनाथ को अंतरराष्ट्रीय पहचान के लिए एम्स और एयरपोर्ट की स्थापना की। देवघर, बासुकीनाथ, मलूटी और तारापीठ को जोड़कर एक धाíमक पर्यटन सर्किट विकसित करेंगे। सीएम ने बाबा बैद्यनाथ की पूजा कर देशवासियों के सुखमय जीवन, अमन चैन और भाईचारे की कामना की।

दूर करेंगे गरीबी

सीएम ने कहा कि बाबा शक्ति दें ताकि हम अमीर झारखंड की गोद में पल रही गरीबी, लाचारी को दूर कर सकें। 2022 तक न्यू झारखंड बनाएंगे, जहां कोई बेरोजगार नहीं होगा। सरकार की मंशा है कि राजरप्पा, पारसनाथ, अंजनीधाम, ईटखोरी, देवघर, बासुकीनाथ, मसानजोर डैम, मलूटी समेत तमाम धाíमक व पर्यटन स्थल विकसित हों। पर्यटक अर्बन हाट से पलायन रुकेगा, स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा।

आएंगे टूरिस्ट्स

झारखंड को स्विट्जरलैंड ऑफ द ईस्ट बनाना है, ताकि हमारे देश को विदेशी मुद्रा यहां आनेवाले पर्यटकों से मिले। दो तीन साल में ऐसा होने लगेगा। किसानों की आय दोगुनी होगी। शिवभक्त हमारे फेसबुक अकाउंट या ट्वीटर पर अपनी समस्या बताएं। 12 घंटे में उसका निदान होगा। वह राजधानी से मेला की निगरानी करेंगे। सोमवार को प्रोजेक्ट भवन रांची से ही देवघर आने वाले कांवरियों से सीधा संवाद करेंगे। प्रशासनिक, पुलिस अधिकारी, सिपाही एवं कर्मचारियों से कहा कि सेवाभाव से काम करें। थोड़ी सी लापरवाही से राज्य की छवि खराब हो जाएगी। मेला के उद्घाटन के बाद शहर के मदरसा ग्राउंड जाकर चार धाम एवं द्वादश ज्योतिíलंग कांप्लेक्स, देवघर-बासकीनाथ निश्शुल्क बस सेवा का शुभारंभ किया। इस दौरान पर्यटन मंत्री अमर बाउरी, समाज कल्याण मंत्री डॉ। लुईस मरांडी, श्रम नियोजन मंत्री राज पलिवार, कृषि मंत्री रणधीर सिंह, सांसद निशिकांत दुबे, विधायक राधाकृष्ण किशोर, नारायण दास, जानकी दास, बादल पत्रलेख, आयुक्त डॉ। प्रदीप कुमार, पर्यटन सचिव डॉ। मनीष रंजन, डीआइजी राजकुमार लकड़ा, एसपी नरेंद्र कुमार सिंह मौजूद थे।