फिल्म : ऑपरेशन रोमियो

कलाकार: शरद केलकर, भूमिका चावला, सिद्धांत गुप्ता और वेदिका पिंटो

निर्देशक: शशांत शाह

रेटिंग: 2 स्टार

क्या है कहानी?

आदित्य (सिद्धांत गुप्ता) नेहा (वेदिका पिंटो) से बेहद प्यार करता है, दोनों का नया-नया प्यार है। ऐसे में दोनों नेहा का जन्मदिन सेलिब्रेट करने के लिए, मुंबई के सुनसान इलाके में जाते हैं। दोनों कार में होते हैं। अभी उनके रोमांस की कलियां खिल ही रही होती है, कि दो पुलिस वाले आकर, उन्हें डराने धमकाने लगते हैं। उन्हें सिर्फ पैसे नहीं, बल्कि और भी बहुत कुछ चाहिए होता है। इसके बाद कहानी किस तरह से रिवेंज ड्रामा में बदलती है, यही कहानी की कमजोरी है। कहानी में बहुत अधिक भटकाव हो जाता है और एक अच्छे विषय पर यह औसत सी फिल्म बन कर रह जाती है।

क्या अच्छा है इसमें?

कहानी का कांसेप्ट अच्छा है। कहानी के किरदारों का चुनाव भी अच्छा है। कहानी का एंड बेस्ट है, लेकिन पूरी कहानी कमजोर होने की वजह से वह इम्पैक्ट नहीं छोड़ पाती है।

क्या पसंद नहीं आया?

कहानी में पूरी तरह से भटकाव है। कानून से जुड़ी कुछ भी नई जानकारी नहीं दी गई है। साथ ही ऐसी कुछ बातें बताई गई हैं, जो मालूम नहीं हों। एक बच्ची के सामने क्राइम सीन क्रिएट करना बहुत अमानवीय पहलू दिखाता है। कहानी रिवेंज ड्रामा बन जाती है। शुरुआत में ही इतना अधिक बिल्ड अप है कि लगता है कि कहानी जल्दी खत्म हो जाए।

एक्टिंग परफॉर्मेंस

अभिनय के लिहाज से शरद केलकर का काम काफी अच्छा है। नेगेटिव रोल में उन्होंने अच्छा काम किया है। नए कलाकारों में वेदिका पिंटो और सिद्धांत गुप्ता ने शानदार काम किया है। भूमिका चावला के लिए बहुत कुछ करने को नहीं था।

वर्डिक्ट

फिल्म मुश्किल से ऑडियंस के दिलों में जगह बना पाएगी।

Review By Divya Shrivastava

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk