हिंदी और अंग्रेजी मीडियम के सैकड़ो छात्रों ने किया प्रतिभाग

ALLAHABAD: पत्रकार स्व। सुशील त्रिपाठी की याद में रुचीज इंस्टीट्यूट आफ क्रिएटिव आ‌र्ट्स के प्रांगण में रविवार को सुशील त्रिपाठी मेमोरियल क्रिएटिविटी कांटेस्ट 2017 का आयोजन किया गया। इसमें हिंदी और अंग्रेजी मीडियम के 300 छात्रों ने प्रतिभाग किया।

इन्होंने मारी बाजी

पेंटिंग ग्रुप एक से आठ वर्ष में अवंतिका दीक्षित, 8 से 12 वर्ष में आदित्य अग्रवाल, 12 से 16 वर्ष में चेतन सिंह, 16 वर्ष से अधिक में प्रिया त्रिपाठी प्रथम रहीं। सेव गर्ल चाइल्ड थीम पर आधारित फेस पेंटिंग में प्रिया त्रिपाठी व मो। दानिश, नवरात्रि थीम पर अमृता अग्रवाल व रीता यादव, ईगल थीम पर प्रशांत सक्सेना व अस्मित त्रिपाठी क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे।

आरती का थाल प्रतियोगिता भी

आरती का थाल प्रतियोगिता में ग्रुप डी में अभिषेक मधेसिया, ग्रुप ई में रिद्धि जैन, मेहंदी में ग्रुप डी में रिंकी वर्मा, ग्रुप ई में नाजरीन हुसैन, कुकिंग में इशिका केसरवानी, रंगोली में ग्रुप डी में रिंकी वर्मा और ग्रुप ई में नीलम पाल प्रथम स्थान पर रहीं। निर्णायक मंडल में डॉ। दिपाली लिलोरिया, प्रमिला नाथ, डॉ। वीके मिश्रा, दीप्ति गर्ग, डॉ। रुचि मितल आदि शामिल रहीं।