- स्टूडेंट्स ने जाना कैसे होती है मेडिकल की पढ़ाई

--·KGMU में हुआ फिजियोलॉजी आउटरीच प्रोग्राम

LUCKNOW :

केजीएमयू के फिजियोलॉजी डिपार्टमेंट की ओर से गुरुवार को फिजियोलॉजी आउटरीज प्रोग्राम आयोजित किया गया। इसमें ला-माटीनियर ब्वॉयज और सीएमएस अलीगंज के क्लास 8 एवं 9 के स्टूडेंट्स ने पार्टिसिपेट किया।

मेडिकल सबसे नोबल प्रोफेशन

कार्यक्रम में वीसी प्रो। एमएलबी भट्ट ने स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए कहा कि सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। डॉक्टर नि:स्वार्थ भाव से मरीज का ट्रीटमेंट करता है इसलिए मेडिकल जैसा नोबल प्रोफेशन और कोई नहीं है।

स्टूडेंट्स का ब्लड ग्रुप किया चेक

कार्यक्रम के संयोजन प्रो। मनीष बाजपेई के निर्देशन में ह्यूमन लैबोरेटरी, हिमैटोलॉजी लैबोरेटरी आदि में स्टूडेंट्स को मानव शरीर के विभिन्न अंगों को दिखाया गया। साथ ही स्टूडेंट्स के बीपी, हार्ट रेट और ब्लड ग्रुप की भी पहचान की गई। इस कार्यक्रम के दौरान प्रो। सुनीता तिवारी, प्रो। नरसिंह वर्मा, प्रो। मनीष बाजपेई, प्रो। संदीप तिवारी, प्रो। सुनित मिश्रा आदि ने स्टूडेंट्स को संबोधित किया।