नई दिल्ली (पीटीआई)। देश में अब तक 41,13,811 लोग नोवल कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, रविवार सुबह 8 बजे तक कोविड-19 संक्रमण से अब तक 70,626 मरीजों की जान जा चुकी है। पिछले 24 घंटों के दौरान ही 1,065 मरीजों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस के संक्रमण से होने वाली मृत्यु दर घटकर 1.72 प्रतिशत रह गई है।
भारत में 8,62,320 एक्टिव केस
देश में इस समय कोविड-19 के 8,62,320 एक्टिव केस हैं। यह अब तक संक्रमित हो चुके कुल मामलों का 20.96 प्रतिशत है। भारत में कोविड-19 की संख्या 7 अगस्त को ही 20 लाख के पार हो गई थी, 23 अगस्त को यह संख्या 30 लाख और 5 सितंबर को 40 लाख पार कर गई। आईसीएमआर के मुताबिक, देश में 5 सितंबर तक 4,88,31,145 सैंपल्स की जांच हो चुकी है। शनिवार को ही 10,92,654 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस ठीक हो चुके मौत
अंडमान निकोबार द्वीप समूह 338 2904 50
आंध्र प्रदेश 100880 382104 4347
अरुणाचल प्रदेश 1525 3381 8
असम 28507 95063 352
बिहार 16594 128503 735
चंडीगढ़ 2143 3290 69
छत्तीसगढ़ 22320 20487 356
दादरा नगर हवेली और दमन दीव 301 2234 2
दिल्ली 19870 163785 4538
गोवा 4945 15281 229
गुजरात 16334 83419 3091
हरियाणा 14911 58580 781
हिमाचल प्रदेश 1978 4986 54
जम्मू और कश्मीर 9547 31924 770
झारखंड 15005 34330 462
कर्नाटक 99636 283298 6298
केरल 21867 62555 337
लद्दाख 834 2127 35
मध्य प्रदेश 15688 54649 1543
महाराष्ट्र 221012 636574 26276
मणिपुर 1872 4975 36
मेघालय 1374 1527 15
मिजोरम 344 718 0
नागालैंड 726 3392 10
ओडिशा 25909 93774 538
पुद्दुचेरी 5161 11107 298
पंजाब 15870 43849 1808
राजस्थान 14996 73245 1122
सिक्किम 549 1347 5
तमिलनाडु 51583 398366 7748
तेलंगाना 32553 107530 886
त्रिपुरा 6220 8745 144
उत्तराखंड 7575 16056 330
उत्तर प्रदेश 59963 195959 3843
पश्चिम बंगाल 23390 150801 3510

National News inextlive from India News Desk