- बेली रोड फ्लाईओवर पर स्पीड गन से नापी गई रफ्तार, नियम तोड़ने वालों पर हुई कार्रवाई

PATNA

: ओवर स्पीड से गाड़ी चलाने वाले सावधान हो जाएं। 50 किमी प्रतिघंटे से ज्यादा की रफ्तार से गाड़ी चलाने पर आपका चालान कटेगा। रविवार को बेली रोड फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। स्पीड गन से ओवर स्पीड की जांच की गई। जिस गाड़ी की रफ्तार 50 किमी प्रति घंटे से अधिक रही उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान 15 फोर व्हीलर और बाइक वालों पर 30 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया।

फ्लाईओवर पर स्पीड तय

परिवहन सचिव संजय अग्रवाल ने बताया कि ओवर स्पीडिंग करने से दुर्घटना की आशंका काफी अधिक बढ़ जाती है। फ्लाईओवर पर वाहनों की रफ्तार निर्धारित की गई है। निर्धारित रफ्तार से अधिक स्पीड में वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की जा रही है। बेली रोड फ्लाईओवर पर अधिक स्पीड में वाहन चलाने की वजह से आये दिन लोग दुर्घटनाओं के शिकार हो रहे हैं। ओवर स्पीडिंग से होने वाली सड़क दुर्घटनों में कमी लाई जा सके इसके लिए शुरुआती दौर में बेली रोड फ्लाईओवर पर स्पीड गन से लैस ट्रैफिक के जवानों की तैनाती की जाएगी। बेली रोड फ्लाईओवर पर स्पीडगन की डर से वाहन चालकों ने स्पीड पर नियंत्रण रखा। भागने वाले वाहन चालकों के बारे में वॉकी टॉकी की मदद से अगले पोस्ट पर तैनात पुलिस कर्मियों को सूचना दी गई और उनका चालान काटा गया।

- 15

से अधिक वाहन चालकों पर 30 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया।