- केजीएमयू के पीडियाट्रिक डिपार्टमेंट से बड़ी संख्या में ऑक्सीजन सिलेंडर गायब

- ट्रॉमा सेंटर से 147 सिलेंडर पहले से ही थे गायब

- कम्पनी भरने के लिए ले गई लेकिन वापस नहीं आए सिलेंडर

LUCKNOW: किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में ऑक्सीजन सिलेंडर्स की समस्या सुलझने का नाम नहीं ले रही है। ट्रॉमा सेंटर के बाद अब बाल रोग विभाग से भी बड़ी संख्या में सिलेंडर गायब होने की सूचना है। जिसके कारण रिफिलिंग के लिए सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं, जितने सिलेंडर दिए जा रहे हैं उसमें पूरे वापस नहीं मिल पा रहे हैं। जिसके कारण पीडियाट्रिक डिपार्टमेंट में नियोनेटल यूनिट और आईसीयू में समस्या हो रही है। विभाग ने भी इसके लिए छानबीन शुरू कर दी है।

प्रशासन में मचा हड़कम्प

ट्रॉमा सेंटर के बाद बाल रोग विभाग के ऑक्सीजन प्लांट से सिलेंडर चोरी होने की सूचना के बाद से केजीएमयू प्रशासन में हड़कम्प मचा हुआ है। डिपार्टमेंट के कर्मचारियों ने इसकी जानकारी विभागाध्यक्ष को दी है। सूत्रों के मुताबिक सिलेंडर भरने वाली और सप्लाई करने वाले कर्मचारियों की गड़बड़ी की है। पिछले कुछ समय से जितने सिलेंडर भरने के लिए जा रहे थे उतने वापस नहीं आ रहे हैं। जिसके कारण सिलेंडार्स का टोटा हो गया। जब मरीजों के लिए सिलेंडर्स की किल्लत हो गई तो कर्मचारियों ने विभागाध्यक्ष से शिकायत की। हालांकि कितने सिलेंडर गायब हैं इसकी संख्या अभी पता नहीं चल सकी है। यह वही डिपार्टमेंट है जहां क्भ् साल पहले भी ऑक्सीजन सिलेंडर की आपूर्ति न होने के कारण डेढ़ दर्जन से ज्यादा बच्चों की मौत हो गई थी। लेकिन केजीएमयू प्रशासन इतने सालों को कोई ठोस व्यवस्था नहीं कर सका है।

शुरू होगा पल्मोनरी मेडिसिन का ऑक्सीजन प्लांट

किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय पल्मोनरी मेडिसिन विभाग में ऑक्सीजन प्लांट का शुभारम्भ जल्द ही वीसी प्रो। रविकांत करेंगे। सूत्रों के मुताबिक सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। सभी प्वाइंट चेक कर लिए गए हैं और इसका ट्रॉयल करके भी देख लिया गया है। मंगलवार को वीसी प्रो। रविकांत इसका शुभारम्भ कर सकते हैं। इसके बाद मरीजो के परिजनों को सिलेंडर ढोना नहीं पड़ेगा। प्रशासन ने इसके लिए लगभग 80 सिलेंडर की अलग से व्यवस्था की है।

ट्रॉमा सेंटर और पीडियाट्रिक डिपार्टमेंट में गायब सिलेंडर्स की जांच के लिए मंगलवार की बैठक में गहन पड़ताल की जाएगी। पल्मोनरी मेडिसिन विभाग में ऑक्सीजन प्लांट की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। माननीय कुलपति के निर्देशानुसार जल्द ही इसका शुभारम्भ होगा। जिससे सिलेंडर से निजात मिल जाएगी मरीजों को बेड साइड ऑक्सीजन की सुविधा मिलने लगेगी।

डॉ। वेद प्रकाश, डीएमएस, केजीएमयू