नई दिल्ली (एएनआई)। भारत के प्रसिद्ध गुजराती कवि दादूदन गढ़वी का मंगलवार को निधन हो गया है। वह करीब 81 साल के थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। पीएम मोदी ने गुजराती में ट्वीट किया कि प्रसिद्ध गुजराती भाषा के कवि पद्म श्री दादूदान गढ़वी (कवि दादू बापू) के निधन की खबर बहुत दुखद है। लोक साहित्य के क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। भगवान दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।

पिछले छह दशकों से सक्रिय लोक कलाकार थे
गढ़वी को कवि दाद के नाम से भी जाना जाता है। वह जूनागढ़ में पिछले छह दशकों से सक्रिय लोक कलाकार थे। उन्हें गुजरात गौरव पुरस्कार के साथ-साथ झावरचंद मेघानी पुरस्कार मिला था। साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें 2021 में पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था। प्रसिद्ध गुजराती कवि दादूदन गढ़वी का जन्म सितंबर 1940 में ईश्वरीया के गांव में वेरावल तालुका में हुआ था। उन्होंने गुजराती साहित्य में पीएचडी किया था।

National News inextlive from India News Desk