कराची (पीटीआई)। पाकिस्तान में भारत के 18 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहां के अधिकारियों का कहना है कि भारतीय मछुआरे को इसलिए गिरफ्तार किया गया है क्योंकि वे पाकिस्तानी सीमा में मछली पकड़ रहे थे। अधिकारियों ने कहा कि भारतीय मछुआरों को पाकिस्तानी समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) द्वारा मंगलवार को ही गिरफ्तार कर लिया गया था लेकिन डॉक्स पुलिस उन्हें गुरुवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश करेगी। बता दें कि मछुआरों के साथ मछली पकड़ने वाली दो नौकाओं को भी जब्त कर लिया गया है।

कई मछुआरे पहले से ही जेल में बंद

पाकिस्तानी जेलों में 418 मछुआरों सहित 470 से ज्यादा भारतीय कैदी बंद है। बता दें कि पाकिस्तान और भारत दोनों ही अक्सर मछुआरों को गिरफ्तार कर लेते हैं क्योंकि अरब सागर में समुद्र का कोई स्पष्ट सीमा नहीं है। इन मछुआरों के पास समुद्री इलाके में सटीक बॉर्डर को जानने के लिए तकनीक से लैस नौकाएं भी नहीं हैं। लंबी और धीमी कानूनी प्रक्रियाओं के कारण, मछुआरे आमतौर पर कई महीनों तक जेल में रहते हैं लेकिन समय-समय पर दोनों ही देश सद्भावना के रूप में उन मछुआरों को रिहा कर देते हैं।

दोनों देशों में आम है मछुआरों की गिरफ्तारी
पाकिस्तान ने अपने स्वतंत्रता दिवस (14 अगस्त) के मौके पर अपने जेल से 27 मछुआरों सहित 30 भारतीय कैदियों को रिहा कर दिया था। पाकिस्तानी सरकार का कहना था कि कैदियों की रिहाई 14 अगस्त को पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस को चिह्नित करने के लिए मानवीय संकेत है, हमने 27 मछुआरों सहित 30 भारतीय कैदियों को रिहा किया है, उम्मीद है भारत भी इसी तरह के कदम उठाएगा।' पाकिस्तान के इस कदम के बाद भारत ने भी पाकिस्तान के कई मछुआरों को रिहा कर दिया था।

पाकिस्तान ने स्वतंत्रता दिवस से पहले 30 भारतीय कैदियों को जेल से किया रिहा

श्रीलंका की नौसेना ने किया आठ भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार

International News inextlive from World News Desk