बांदीपोरा (एएनआई)। जम्मू और कश्मीर में पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। वह रुक-रुक कर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। चिनार कोर ने बताया कि पाकिस्तान ने शुक्रवार को जम्मू और कश्मीर के बांदीपोरा जिले में गुरेज सेक्टर के कन्जलवान इलाके में नियंत्रण रेखा पर युद्धविराम की शुरुआत की। इस दाैरान पाकिस्तानी सेना ने मोर्टार और अन्य हथियारों से गोलीबारी करके संघर्ष विराम उल्लंघन किया। हालांकि भारतीय सेना बहादुरी से माेर्चा संभाले हुई है और पाकिस्तानी सेना को मुंहतोड़ जवाब दे रही है। भारतीय सेना ने आसपास के इलाकों में सक्रियता बढ़ा दी है।
मेंढर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया
इससे पहले, पाकिस्तान ने गुरुवार सुबह जम्मू और कश्मीर के पुंछ जिले के बालाकोट और मेंढर सेक्टरों में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था। इस दाैरान डिफेंस स्पोक्समैन कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया था पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम का उल्लंघन सुबह लगभग 6.45 बजे छोटे हथियारों और मोर्टार के साथ गोलाबारी से हुआ। वहीं इसके पहले मंगलवार को भी पाकिस्तान की सेना ने जम्मू-कश्मीर के जिला राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास अकारण संघर्ष विराम उल्लंघन किया था। पाक इस वर्ष के शुरू से ही दोनों देशों द्वारा 1999 में द्विपक्षीय युद्ध विराम समझौते का उल्लंघन कर रहा है।

National News inextlive from India News Desk