इस्लामाबाद (राॅयटर्स)। पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री फैसल सुल्तान ने ट्वीट में कहा कि पीएम घर पर ही सेल्फ आइसोलेशन में हैं। साथ ही जो भी व्यक्ति पीएम के संपर्क में आए हैं वे भी घर पर ही आइसोलेट रहेंगे। हालांकि उन्होंने यह जानकारी नहीं दी कि कौन-कौन उनके संपर्क में आया है। इमरान खान (68) ने लगातार अधिकारियों के साथ बैठकें की थी। उन्होंने राजधानी इस्लामाबाद में एक सुरक्षा कांफ्रेंस में भी हिस्सा लिया था, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।
बिना मास्क भीड़ भरे कई समारोहों को किया था संबोधित
इस कांफ्रेंस में उन्होंने बिना मास्क के लोगों को संबोधित किया था। शुक्रवार को उन्होंने उसके बाद गरीब लोगों के लिए गरीब लोगों के लिए हाउसिंग परियोजना का उद्घाटन भी किया था, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल थे। इमरान खान को टीका बृहस्पतिवार को लगाया गया था। दक्षिण एशियाई देशों में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं।

International News inextlive from World News Desk