इस्लामाबाद (एएनआई)। पाकिस्तान ने शनिवार को पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से 44 माैतों की सूचना दी है। इस तरह से अब तक यहां पर 8,303 लोगों की माैत हो चुकी है। नेशनल कमांड एंड ऑपरेशन सेंटर (एनसीओसी) के नवीनतम आंकड़ों का हवाला देते हुए, दुन्या न्यूज ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस की वजह से 3,119 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इस तरह से यहां अब तक 413,191 लोग इस वैश्विक महामारी की चपेट में आ चुके हैं।

महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित प्रांत है सिंध

पाकिस्तान में सिंध, पंजाब, खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान के बाद महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित प्रांत है। दुन्या न्यूज ने बताया कि मृतकों की संख्या में पंजाब प्रांत सिंध से आगे निकल गया है। सिंध में 180,904 कोरोना वायरस केस हैं। पंजाब में 122,293 केस हैं। खैबर पख्तूनख्वा में 48,683 मामले हैं। बलूचिस्तान में 17,392 केस हैं। इस्लामाबाद में 31,992 केस पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 7,219 और गिलगित-बाल्टिस्तान में 4,708 केस हैं।

पंजाब में महामारी से 3,137 लोगों की माैत हुई

इसके अलावा, पंजाब में महामारी से 3,137 लोग मारे गए हैं। पंजाब के बाद सिंध में 2,991 लोगाें की इस महामारी से माैत हुई है। खैबर पख्तूनख्वा में 1,399 लोग मारे गए हैं। वहीं बलूचिस्तान में 169 लोगों की माैत हुई। इस्लामाबाद में 334 लोग मारे गए हैं। वहीं पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 175 और अधिकृत गिलगित-बाल्टिस्तान में इस कोरोना वायरस महामारी ने करीब 98 लोगों की जान ली है।

International News inextlive from World News Desk