इस्लामाबाद (एएनआई)। पाकिस्तान के विदेश मामलों के मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने शुक्रवार को कहा कि ट्वीट किया कि आज पाकिस्तान 200 भारतीय मछुआरों और 3 नागरिक कैदियों को रिहा कर रहा है। इससे पहले, 198 भारतीय मछुआरों को 12 मई, 2023 को वापस लाया गया था। यह मानवीय मामलों का राजनीतिकरण नहीं करने की पाकिस्तान की नीति के अनुरूप है। करुणा को राजनीति से ऊपर रखना चाहिए। भारतीय मछुआरों को देश की समुद्री सीमा में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के बाद रिहा किया जा रहा है। हाल ही में, भारतीय तटरक्षक जहाज ने भारतीय मछुआरों को मुक्त करने के लिए तेजी से काम किया, जिन्हें पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) द्वारा पाकिस्तानी बंदरगाह पर ले जाया जा रहा था।
यह घटना 6 अक्टूबर को हुई
भारतीय तट रक्षक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि यह घटना 6 अक्टूबर को हुई थी जब भारतीय तटरक्षक जहाज अरिंजय को जखाऊ से एक भारतीय मछली पकड़ने वाली नाव हरसिद्धि 5 से जुड़ी एक आपात स्थिति के बारे में सूचना मिली थी, जो गुजरात तट से समुद्री सीमा रेखा के करीब मछली पकड़ने की गतिविधियों में शामिल थी। उन्होंने कहा, रेडियो पर हरसिद्धि जहाज पर संकट के बारे में सूचना मिलने पर, गश्त पर आईसीजी जहाज तुरंत अधिकतम गति के साथ रिपोर्ट की गई स्थिति की ओर बढ़ गया।

International News inextlive from World News Desk