पुंछ ((एएनआई / आईएएनएस)। जम्मू और कश्मीर के पुंछ जिले के बालाकोट और मेंढर सेक्टरों में गुरुवार सुबह पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा के साथ संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। इस संबंध में डिफेंस स्पोक्समैन कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम का उल्लंघन आज सुबह लगभग 6.45 बजे छोटे हथियारों से गोलीबारी करके और मोर्टार के साथ गोलाबारी से हुआ। भारतीय सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है।

सुंदरबनी सेक्टर में पाकिस्तान ने संघर्ष विराम उल्लंघन किया

वहीं इसके पहले मंगलवार को पाकिस्तान की सेना ने जम्मू-कश्मीर के जिला राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास अकारण संघर्ष विराम उल्लंघन किया। पाकिस्तान ने गोलबारी के साथ मोर्टार भी दागे। ऐसे में भारतीय सेना के जवानों ने भी मोर्चा संभाला और पाकिस्तान की ओर से की जा रही फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया।हालांकि इस दाैरान जवान नाइक अनीश थॉमस शहीद हो गए थे।

पाकिस्तान 3186 से अधिक संघर्ष विराम उल्लंघन कर चुका

पाकिस्तान अपनी नाकाम हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान इस वर्ष की शुरुआत से ही दोनों देशों द्वारा 1999 में द्विपक्षीय युद्ध विराम समझौते का उल्लंघन कर रहा है। इस साल जनवरी से एलओसी पर पाक द्वारा किए गए 3186 से अधिक संघर्ष विराम उल्लंघन में 24 नागरिक मारे गए हैं और वहीं 100 से अधिक घायल हुए हैं। पिछले छह महीनों के दौरान भारत-पाक सीमा पर 47 बार घुसपैठ की कोशिश की गई है।

National News inextlive from India News Desk