द्भड्डद्वह्यद्धद्गस्त्रश्चह्वह्म : शहर के गिरजाघर रविवार को खजूर की डालियों से सजाए गए। यही नहीं मसीही अपने हाथ में खजूर की डालियां लेकर प्रभु यीशु की आराधना करने चर्च पहुंचे। मौका पाम संडे का था, सो रोमन कैथोलिक गिरजाघरों में प्रभु यीशु का अभिनंदन किया गया। संत जोसेफ कैथेड्रल चर्च गोलमुरी से लेकर संत मैरीज चर्च तक में खजूर पर्व (पाम संडे) पर यीशु की आराधना की गई। इस अवसर पर रोमन कैथोलिक गिरजाघरों से खजूर की डाली पकड़ कर शहर में रैली भी निकाली गई।

चर्च में विशेष प्रार्थना

ईसाई समाज के पवित्र सप्ताह लेंट के दौरान पॉम संडे का आयोजन किया जाता है। रविवार को खजूर पर्व पर गोलमुरी स्थित संत जोसेफ चर्च में विशेष प्रार्थना की गई। यह प्रार्थना अगले तीन दिनों तक रोज होती रहेगी। इसके बाद शुक्रवार को गुड फ्राइडे मनाया जाएगा। गुड फ्राइडे के बाद शनिवार की रात 11 बजे विशेष प्रार्थना तथा रविवार की सुबह 6.30 बजे प्रार्थना सभा व बाइबिल का पाठ होगा.फादर कामिल हेम्ब्रम के मुताबिक पॉम संडे के बाद ईस्टर तक सातों दिन लोग गिरिजाघर जाकर प्रभु यीशु की प्रार्थना करते हैं। गोलमुरी संत जोसफ चर्च से भी खजूर जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में मसीही समुदाय के लोग शामिल हुए।

यीशु के स्वागत में खजूर जुलूस

प्रभु यीशु के क्रूस पर चढ़ने के पूर्व इसी दिन वे येरुशलम पहुंचे थे, जहां राजा के रूप में उनके अनुयायियों ने उनका भव्य स्वागत किया था। यीशु के स्वागत को उनके अनुयायी हाथों में खजूर की डाली लिए हुए थे। इसी की स्मृति में हर साल गिरजाघरों में पाम संडे के रूप में विशेष प्रार्थना सभा एवं शोभायात्रा निकाली जाती है।