- आई नेक्स्ट की पेपर बैग मेकिंग एक्टिविटी में स्टूडेंट्स ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

- बच्चों को एनवायर्नमेंट फ्रेंडली बनाने के लिए एक्सप‌र्ट्स ने दिए ढेर सारे टिप्स

GORAKHPUR : आई नेक्स्ट की तरफ से आयोजित 'पेपरगिरी' एक्टिविटी में गुरुवार को कार्मल ग‌र्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अर्थ डे के मौके पर हुए इस इवेंट में बच्चों को प्लास्टिक से हो रहे नुकसान और इससे बचने की जानकारी दी गई। साथ ही स्टूडेंट्स ने घर में पड़े रहने वाले वेस्ट न्यूजपेपर से खूबसूरत पेपर बैग्स बनाकर सभी को पेड़ों की कटान रोकने का भी संदेश दिया।

प्लास्टिक बैग छोड़ने पर जोर

पेपरगिरी इवेंट में क्लास तीन से आठ तक के स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। इस दौरान उन्हें पेपर बैग का यूज कर प्लास्टिक बैग छोड़ने के लिए मोटीवेट किया गया। पहले ग्रुप में थर्ड टू फिफ्थ क्लास के बच्चों ने हिस्सा लिया, जबकि दूसरे ग्रुप में क्लास सिक्स से एर्थ तक के बच्चों ने पार्टिसिपेट कर वेस्ट न्यूजपेपर का इस्तेमाल कर ढेरों पेपर बैग बनाए।

मैंने पेपर बैग और साइंस प्रोजेक्ट बनाया है। वेस्ट पेपर के सही इस्तेमाल से हम अपने एनवायर्नमेंट को सेव कर सकते हैं। आई नेक्स्ट की पेपरगिरी एक्टिविटी में शामिल होकर काफी अच्छा लगा।

सौम्या यादव, 9वीं क्लास

पेपरगिरी एक्टिविटी में शामिल होकर काफी कुछ सीखने को मिला। मैंने पोस्टर बैग बनाया है। इसके थ्रू मैंने ये मैसेज देने का प्रयास किया कि अर्थ को पॉल्यूशन फ्री बनाकर ही हम अपने प्लेनेट को बचा सकते हैं।

अमृता सिंह, 10वीं क्लास

पोस्टर के थ्रू अर्थ को सेव करने के तरीके बताने का प्रयास किया। अगर हम अपने पर्यावरण को लेकर संजीदा नहीं हुए तो आने वाले दिनों में हमें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

सबा तसलीम, 11वीं क्लास

इस एक्टिविटी में शामिल होकर बहुत अच्छा लगा। मैंने अपने बनाए पेपर बैग के जरिए लोगों को पर्यावरण सेव करने का संदेश दिया है। अगर अपने घर के वेस्ट पेपर का हम सही इस्तेमाल करें तो काफी हद तक पर्यावरण को पॉल्यूशन फ्री बना सकेंगे।

अर्पिता सिंह, 9वीं क्लास

बच्चों ने इस एक्टिविटी में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। अर्थ डे के मौके पर हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि दुनिया को पॉल्यूशन फ्री बनाएंगे। इसके लिए हम सभी को जागरुक होना पड़ेगा।

शमां खान, टीचर

आई नेक्स्ट की तरफ से आयोजित पेपरगिरी एक्टिविटी बेहद सराहनीय है। बच्चों ने इसमें पूरे उत्साह से हिस्सा लिया। गु्रप वाइज बच्चों ने पेपर बैग्स बनाकर अपने हुनर का परिचय दिया।

सिस्टर सलिटा, प्रिंसिपल, कार्मल ग‌र्ल्स इंटर कॉलेज

टीचर्स करेंगे हेल्प

पेपरगिरी एक्टिविटी में शामिल होने वाले बच्चों की आर्ट एंड क्राफ्ट टीचर्स पूरी मदद करेंगे। इस दौरान पेपर से कैरी बैग बनाने के प्रोसेज बताए जाएंगे। सबसे बढि़या पेपर बैग्स बनाने वाले स्टूडेंट्स को प्राइज भी दिया जाएगा। हर एक ग्रुप से एक-एक बेस्ट परफॉर्मर को सेलेक्ट किया जाएगा। फ‌र्स्ट, सेकेंड और थर्ड आने वाले पार्टिसिपेंट्स को इनाम देकर सम्मानित किया जाएगा।

आज इन स्कूलों में होगी एक्टिविटी

- डिवाइन पब्लिक स्कूल, मोहनापुर

- सेंट मैरी स्कूल, पादरी बाजार

- आरपीएम एकेडमी, सिविल लाइंस

- एवरग्रीन व‌र्ल्ड स्कूल, विजय चौक