कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Parineeti Chopra Birthday: बाॅलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा सबसे मशहूर एक्ट्रेस में से एक है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2011 में लेडीज वर्सेस रिकी बहल से की थी। इस फिल्म में परिणीति सपोर्टिंग रोल में नजर आई थी। मगर परिणीति के एजुकेशनल बैकग्राउंड की बात करें वो बॉलीवुड के सबसे पढ़े-लिखे स्टार्स की लिस्ट में आती हैं। एक्ट्रेस ने अंबाला के बड़े स्कूल में शामिल कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी से पढ़ाई की है। स्कूलिंग पूरा करने के बाद आगे की पढ़ाई के लिए परिणीति इंग्लैंड चली गईं। वहां, उन्होंने फेमस मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से फाइनेंस, बिजनेस और इकोनॉमिक्स में ऑनर्स की डिग्री ली। परिणीति एक समय पर इन्वेस्टमेंट बैंकर बनना चाहती थी मगर कुछ रीजन से साल 2009 में परिणीति भारत वापस आ गई।

एक साथ तीन फिल्में की साइन
परिणीति चोपड़ा ने पढ़ाई पूरी करने के बाद विदेश में लंबे वक्त तक नौकरी भी की। एक्ट्रेस ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि क्राइसिस के कारण उनकी जॉब चली गई थी और कोई न होने की स्थिति में उन्होंने भारत लौटना ही सही लगा। परिणीति चोपड़ा ने इंडिया लौटने के बाद यश राज फिल्म के मार्केटिंग डिपार्टमेंट में नौकरी की। जहां उन्होंने लगभग दो सालों तक काम किया। इसके बाद बैंड बाजा बारात के प्रमोशन के दौरान उन्हें फील हुआ कि उनकी दिलचस्पी एक्टिंग में हैं। परिणीति ने इसके बाद यश राज फिल्म्स में जॉब को छोड़ दिया और एक्टिंग सीखने के लिए एक्टिंग स्कूल ज्वाइन कर लिया। एक बार उन्होंने मजाक-मस्ती में एक डमी ऑडिशन दिया, जिसमें उन्होंने जब वी मेट की गीत की एक्टिंग की। परिणीति चोपड़ा की ये क्लिप आदित्य चोपड़ा ने भी देखी। उन्होंने वीडियो देखते ही परिणीति चोपड़ा को अपनी फिल्म में साइन करने का फैसला कर लिया और उन्हें एक साथ तीन फिल्में साइन की।

बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में किया काम
परिणीति ने बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में काम किया है। उनकी फैन फोलॉइंग की लिस्ट भी काफी लंबी है। परिणीति ने बिहार के पकडुआ शादी पर आधारित जबरिया जोड़ी फिल्म में काम किया है जिसमें उनके अपोजिट सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आए थे। इसके अलावा परिणीति ने दावत ए इश्क, शुद्ध देसी रोमांस, मेरी प्यारी बिंदू जैसी कई फिल्मों में काम किया है। इतना ही नहीं परिणीति ने साइना नेहवाल पर बेस्ड बायोपिक साइना में भी काम किया है। बता दें एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अब मिस से मिसेज बन चुकी हैं। हाल ही में परिणीति ने आप नेता राघव चड्ढा संग सात फेरे लिए हैं। दोनों ने उदयपुर में शाही अंदाज में शादी रचाई है। इसके बाद से ही वह सुर्खियों में बनी हुई हैं। वहीं शादी के बाद परिणीति चोपड़ा मालदीव में वेकेशन मना रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by @parineetichopra

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk