कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Parineeti Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और पॉलिटिशियन राघव चड्ढा अपनी शादी के बाद से काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही परिणीती ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की जो उनके वेकेशन की हैं। इन फोटोज के पब्लिक होते ही फैंस ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि एक्ट्रेस शादी के बाद अपनी हनीमून ट्रिप एन्जॉय कर रही हैं। इन सब कयासों को खारिज करते हुए परिणीति ने एक फोटो के कैप्शन में लिखा कि, 'मैं हनीमून पर नहीं, गर्ल्स ट्रिप पर हूं।' पहली फोटो में परिणीति अपने हाथ काफी मग पकड़े हुए अपना चूड़ा फ्लांट कर रही है।वहीं बात करें दूसरी फोटो की तो इसमें परिणीती ने मालदीव का खूबसूरत लैंडस्केप दिखाया है।

parineeti chopra: हनिमून नहीं गर्ल्स ट्रिप एन्जॉय कर रही हैं parineeti,रैंप से लेकर वेकेशन तक में फ्लॉन्ट किया अपना चूड़ा

शादी के बाद पहला रैंप वॉक
हाल ही में परिणीती ने शादी के बाद अपना पहला रैंप वॉक किया था। जहां उन्होंने रैंप पर अपना चूड़ा और मांग में भरा सिंदूर प्लांट किया था। परिणीती की ये सारी फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई, जिन्हें फैंस ने काफी पसंद किया। इन फोटोज में परिणीती साड़ी पहने नई-नवेली दुल्हन बनी नजर आई। बात करें परिणीती के लुक की तो उन्होंने गोल्डन कलर की साड़ी पहनी, जिसे दुपट्टे के साथ स्टाइल किया गया था। परिणीती ने मिनिमल मेकअप चूज किया साथ ही उनके चेहरे पर पोस्ट वेडिंग ग्लो भी साफ नजर आया।

parineeti chopra: हनिमून नहीं गर्ल्स ट्रिप एन्जॉय कर रही हैं parineeti,रैंप से लेकर वेकेशन तक में फ्लॉन्ट किया अपना चूड़ा

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk