मुंबई(ब्यूरो)। परिणीति चोपड़ा इन दिनों बेहद दुखी हैं। उनके दुखों का कोई अंत होता नहीं नजर आ रहा है। एक तरफ उनकी पिछली रिलीज फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' ने बॉक्स ऑफिस पर पानी नहीं मांगा और फिल्म देखने वाले दर्शकों ने परिणीति की कमजोर परफॉरमेंस को निशाना बनाया। इसके बाद अनुराग बसु की फिल्म 'ए लाइफ इन मेट्रो' की सीक्वल से परिणीति के अलग होने की खबर आ गई। माना गया कि उनको हटा दिया गया। अनुराग बसु की फिल्म से अलग होने वाली खबर परिणीति को हजम नहीं हुई। 
ट्वीट किया ये
सोशल मीडिया पर अपनी नई पोस्ट में परिणीति ने इस खबर को लेकर गुस्से का इजहार किया और इस फिल्म की टीम को निशाने पर लेते हुए उन्हें अनप्रोफेशनल तक कह डाला। परिणीति के एक दोस्त के मुताबिक, फिल्म आधिकारिक तौर पर साइन नहीं हुई थी। सिर्फ बात हुई थी और तारीखों में बदलाव किया गया, जिसकी वजह से संकट हुआ। परिणीति का मानना है कि उनको निशाना बनाया जा रहा है, जो ठीक नहीं है। 
इन फिल्मों में आएंगी नजर!
परिणीति को उम्मीद थी कि रोहित शेट्टी की 'गोलमाल 4' के बाद उनका करियर पटरी पर लौट आया है, लेकिन 'मेरी प्यारी बिंदू' और अब 'नमस्ते इंग्लैंड' ने उन्हें संकट में डाल दिया। उनके लिए अभी सब कुछ खत्म नहीं हुआ है। आने वाले वक्त में परिणीति 'केसरी' में अक्षय कुमार के साथ, 'जबरिया जोड़ी' में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ और 'संदीप और पिंकी फरार' में अर्जुन कपूर के साथ नजर आएंगी। 

इस फिल्म के सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी परिणीति!

इन फिल्मों में आएंगी नजर!

परिणीति को उम्मीद थी कि रोहित शेट्टी की 'गोलमाल 4' के बाद उनका करियर पटरी पर लौट आया है, लेकिन 'मेरी प्यारी बिंदू' और अब 'नमस्ते इंग्लैंड' ने उन्हें संकट में डाल दिया। उनके लिए अभी सब कुछ खत्म नहीं हुआ है। आने वाले वक्त में परिणीति 'केसरी' में अक्षय कुमार के साथ, 'जबरिया जोड़ी' में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ और 'संदीप और पिंकी फरार' में अर्जुन कपूर के साथ नजर आएंगी। 

ये भी पढ़ें: नसीरुद्दीन शाह ने सलमान पर दिया तीखा बयान, कहा ये

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk