- आई एक्सक्लूसिव

-सरकारी कर्मचारियों का पासपोर्ट बनना आसान

- एनेग्जर एन भरने से एनओसी का चक्कर होगा खत्म

- एनओसी के लिए कर्मचारियों को लगाने पड़ते थे चक्कर

kanpur@inext.co.in

KANPUR। पासपोर्ट ऑफिस में अब सरकारी कर्मचारियों का पासपोर्ट बनना आसान होगा। तमाम क्वेरीज व कागजात की जगह सिर्फ एनेक्जर एन भरने से ही उनका काम हो जाएगा। दरअसल विभाग ने सरकारी कर्मचारियों के विभाग से एनओसी की अनिवार्यता समाप्त कर दी है। अब विभाग को सिर्फ सूचना देने से ही काम चल जाएगा।

लंबा इंतजार होगा खत्म

अब सरकारी कर्मचारी और अधिकारी विभागीय एनओसी यानी अनापत्ति प्रमाण पत्र के बगैर भी विदेशों में सैर सपाटा कर सकेंगे। दरअसल आवेदन के साथ विभागीय एनओसी की अनिवार्यता खत्म हो गई है। सरकारी कर्मचारी को विभाग से एनओसी लेना मुश्किलों से भरा होता है। विभाग के कर्मचारियों को इसके लिए कई चक्कर लगाने होते हैं। एनओसी का प्रासेस इतना लंबा होता है कि कई महीने तो इसकी एनओसी में ही लग जाते थे। जिससे सरकारी कर्मचारियों को बहुत परेशानी होती थी।

सिर्फ भरना होगा एनेग्जर एन

एपीओ अजय कुमार के मुताबिक पासपोर्ट विभाग में अब सिर्फ एनेग्जर एन भरना होगा। बस इससे ही सरकारी कर्मचारियों का काम हो जाएगा। अब विभाग से एनओसी लेना अनिवार्य नहीं होगा। एनेग्जर एन भरने का मतलब है कि विभाग में पासपोर्ट आवेदन करने की लिखित सूचना भर दी गई है। एनेग्जर के साथ आवेदन की प्रति भी लगानी होगी। इस प्रक्रिया के बाद पासपोर्ट जारी होने का प्रॉसेस आगे शुरू हो जाएगा।

'सरकारी कर्मचारियों को इससे काफी राहत मिलेगी। एनेग्जर एन भरने से ही प्रॉसेस आसान हो जाएगा। उनको काफी नियमों में छूट मिल जाएगी.'

- अजय कुमार, एपीओ, पासपोर्ट सेवा केंद्र कानपुर