कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। बॉलीवुड के किंग खान ने बॉलीवुड में अपने 30 साल पूरे कर लिए है। शाहरुख ने 25 जून,1992 को रिलीज हुई फिल्म दीवाना से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद शाहरुख ने कई बुलंदिया हासिल की और आज उन्हें देश-विदेश के लोग भी उन्हें प्यार करते है। किंग खान ने इस स्पेशल मौके पर ट्विटर पर एक पोस्ट कर अपने फैंस को धन्यवाद दिया। शाहरुख ने इस मौके पर अपनी आगामी फिल्म पठान में उनका नया लुक भी पोस्ट किया है। शाहरुख पिछली बार फिल्म जीरो में बड़े पर्दे पर दिखाई दिए थे।
30 yrs and not counting cos ur love & smiles have been infinite. Here&यs to continuing with #Pathaan.
Celebrate #Pathaan with #YRF50 on 25th January, 2023. Releasing in Hindi, Tamil and Telugu. @deepikapadukone | @TheJohnAbraham | #SiddharthAnand | @yrf pic.twitter.com/tmLIfQfwUh— Shah Rukh Khan (@iamsrk) June 25, 2022
फैंस कर रहे है बेसब्री से इंतजार
किंग खान ने जैसे ही अपनी अगली फिल्म पठान का नया लुक जारी किया फैंस उस पर रियैक्ट करने लगे। फिल्म पठान 25 जनवरी, 2023 को बड़े पर्दे रिलीज होगी। इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी हैं। फिल्म को सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित किया गया है। फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग दुबई में भी की गई है। फिल्म को हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म बताया जा रहा है। फिल्म में सलमान खान कैमियो करते नजर आएंगे।
See you next year on 25th Jan, 2023. Celebrate #Pathaan with #YRF50 only at a big screen near you on 25th January, 2023. Releasing in Hindi, Tamil and Telugu. @deepikapadukone | @TheJohnAbraham | #SiddharthAnand | @yrf pic.twitter.com/MUN3XFq5u3
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) June 25, 2022
Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk