-मेडिसीन वार्ड में चल रहा था सुबोध साहू का ट्रीटमेंट

-सैटरडे की देर रात 1.30 बजे की है घटना

-इससे पहले भी बिल्डिंग से छलांग लगा चुके हैं कई पेशेंट्स

JAMSHEDPUR: एमजीएम हॉस्पिटल बिल्डिंग से एक पेशेंट ने कूद कर जान दे दी। घटना सैटरडे की देर रात करीब डेढ़ बजे की है। हॉस्पिटल के मेडिसीन वार्ड में एडमिट एक पेशेंट ने थर्ड फ्लोर से छलांग लगा दी।

चार फरवरी को हुआ था एडमिट

जानकारी के मुताबिक बागबेड़ा निवासी सुबोध साहू वहीं बाबा कुटी में काम करता था। वह शराब पीने का आदि था और गंभीर बीमारी से पीडि़त था। उसके दोस्त कदमा निवासी शेखर ने ट्रीटमेंट के लिए चार फरवरी को हॉस्पिटल में एडमिट कराया था। वह फोर्थ फ्लोर पर मेडिसीन वार्ड के बेड नंबर फ्म् पर एडमिट था।

थर्ड फ्लोर से लगायी छलांग

जानकारी के मुताबिक सुबोध साहू फोर्थ फ्लोर से उतर कर थर्ड फ्लोर पर आया और नीचे कूद गया। बिल्डिंग के नीचे एक पिल्ला सोया हुआ था। गिरने के कारण पिल्ला भी दब गया, जिससे उसकी भी मौत हो गई। बाद में बगल के गायनिक वार्ड में मौजूद विसेंदु प्रजापति ने इसकी जानकारी हॉस्पिटल के गार्ड को दी। इसके बाद उसे तत्काल इमरजेंसी में ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक मृतक गंभीर बीमारी से पीि1ड़त था।

पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं

ऐसा नहीं है कि हॉस्पिटल से पेशेंट के कूदने की यह पहली घटना है। इससे पहले भी कई पेशेंट्स छलांग लगा चुके हैं। अहम बात यह है कि ज्यादातर घटनाएं मेडिसीन वार्ड से ही हुई हैं। इसके बावजूद हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा इस रोकने को लेकर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है.

केस-क्

ख् अप्रैल ख्0क्ख् -एमजीएम हॉस्पिटल के मेडिसीन वार्ड में एडमिट राजा राव (ख्ख्) ने थर्ड फ्लोर से छलांग लगा दी। घटना में उसके सिर में गंभीर चोट आयी थी। तत्काल उसे इमरजेंसी में एडमिट कराया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया था। घटना से चार दिन पहले उसे एडमिट कराया गया था।

केस-ख्

क्0 जनवरी ख्0क्ख्-को हॉस्पिटल के मेडिसीन वार्ड में एडमिट बागबेड़ा गांधीनगर निवासी राम कुमार मंडल ने फोर्थ फ्लोर से छलांग लगा दी। बाद में उसे ट्रीटमेंट के लिए इमरजेंसी में एडमिट कराया गया। जानकारी के मुताबिक उसका अपनी फैमिली से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद तनाव में आकर उसने घटना को अंजाम दिया था।

केस-फ्

ख्फ् मार्च ख्008-एमजीएम हॉस्पिटल में एडमिट काशीडीह निवासी देबू राय ने फोर्थ फ्लोर से कूदकर जान दे दी। वह कैंसर से पीडि़त था। उसके फैमिली मेंबर्स ने उसे मेडिसीन वार्ड में एडमिट कराया था।

हॉस्पिटल बिल्डिंग से पेशेंट के कूदने की जानकारी मिली है। इसकी रोकथाम की दिशा में प्रयास किया जा रहा है, ताकि आगे से इस तरह की कोई घटना न हो।

-डॉ आरवाई चौधरी, सुपरिंटेंडेंट, एमजीएम हॉस्पिटल