- डिवीजनल कमिश्नर ने बनाई योजना

- अर्बन विकास डिपार्टमेंट को भेजा जाएगा प्रस्ताव

- तीन प्रवेश द्वार बनाकर शहर को सजाने के साथ तैयार है अन्य कई प्लान

PATNA :: पटना शहर को खूबसूरती का पंख लगने वाला है। जनता से जुड़ी समस्याओं का समाधान कर शहर को और आकर्षक बनाने के लिए कई योजनाएं बनकर तैयार हैं जिसे अर्बन डेबलपमेंट डिपार्टमेंट को भेजा जाएगा। इसमें शहर में तीन प्रवेश द्वार बनाने के साथ अन्य कई प्लानिंग पर काम किया जाना है। डिवीजनल कमिश्नर आंनद किशोर ने बताया कि शहर को और खूबसूरत तथा समस्याओं से मुक्त बनाने के लिए दर्जनों योजनाओं का प्लान तैयार है। इसमें यातायात की समस्या के साथ अन्य कई योजनाएं शामिल हैं जो आने वाले दिनों में शहर के लिए अहम होगी।

- शहर को नई पहचान देगा प्रवेश द्वार

पटना शहर में फ् प्रवेश द्वारा बनाए जाने की योजना है जो नई पहचान देने के साथ सुंदरता में चार चांद लगाएंगे। यह प्रवेश द्वारा ऐतिहासिक, कलात्मक और सौंदर्य वाले होंगे।

- नालों पर होगा सड़क का निर्माण

जिस तरह से आशियाना-दीघा सड़क में नालों पर सड़क बनाया गया है उसी तरह पटना के बाकरगंज नाला, सर्वेटाईन नाला, मंदिरी नाला, आनंदपुरी राजापुर नाला, पटलेनगर नाला, कर्जी नाला, एसके पुरी रेलवे हटर नाला, बोरिंग केनाल रोड नाला, शिवपुरी नाला पर सड़कों का निर्माण कराकर जनता की समस्या का समाधान कराया जाएगा।

- दिसंबर माह में शुरू होगी मल्टीलेवल पार्किंग

मल्टी लेवल पार्किंग से स्टेशन तक एलीवेटेंड पाथवे का निर्माण कराया जाएगा जो स्टेशन परिसर में टिकट काउंटर के सामने खत्म होगी एवं स्कलेटर से चढ़ने एवं उतरने की व्यवस्था की जाएगी। इसे दिसंबर में शुरू करने का प्लान है।

-क्भ् पार्को में बनेगा ओपन जिम

शहर के क्भ् पार्को में ओपन जिम का निर्माण कराया जाएगा। इसमें एसके पुरी पार्क, बीर बहादुर सिंह हार्डिग रोड पार्क, शिवाजी पार्क, पुलिस कॉलोनी पार्क सहित अन्य कई पार्को को शामिल किया गया है। यहां वॉटर कूलर लगाए जाने के साथ अन्य सुविधाएं दिए जाने का प्लान है। इसी क्रम में शहर के फ्0 अन्य पार्को का भी सुंदरीकरण कराया जाएगा।

- इन बिंदुओं पर भी होगा काम

- शहर की प्रमुख सड़कों के फुटपाथ को किया जाएगा चौड़ा।

- पटना शहर की कई प्रमुख सड़कों को भी किया जाएगा चौड़ा।

- जेडी वॉमेन्स कॉलेज के बगल की सड़क होगी डबल लेन।

- गांधी मैदान के बाहर अलग-अलग स्थानों पर बनाए जाएंगे म् पार्किंग जोन।

- गांधी मैदान में पुरुषों और महिलाओं के लिए बनेगा आधुनिक इंडोर जिम।

- गांधी मैदान को खूबसूरत बनाने के लिए लाइटिंग की होगी विशेष व्यवस्था।

- शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कई योजनाओं पर होगा काम।

- गांधी मैदान को ऑनलाइन बुकिंग करने की तैयारी.- - दिसंबर माह में पटना में ब्फ् स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम को पूरी तरह से लागू कर दिया जाएगा।

- कम्प्यूटर स्क्रीन से होगी शहर की यातायात व्यवस्था की मानीटरिंग।

- शहर की प्रमुख सड़कों पर बनाए जाएंगे डिवाइडर।

- गांधी मैदान में बच्चों के लिए बनेगा विशेष पार्क।

- गांधी मैदान को पर्यटकों को प्रेरित करने के लिए और आकर्षक बनाया जाएगा।

- गांधी मैदान को पर्यटक स्थल के रूप में किया जाएगा विकसित।

गांधी मैदान में शुरू किए जाएंगे लेजर शो, ऑडियो-वीडियो शो, लाइट एण्ड साउंड प्रोग्राम।

शहर की विभिन्न समस्याओं का समाधान कर इसे और खूबसूरत बनाने के लिए प्लान तैयार कर लिया गया है। प्रस्ताव अर्बन डेबलपमेंट डिपार्टमेंट को भेजा जाएगा।

आनंद किशोर, डिरीजनल कमिश्नर पटना