- डोर टू डोर हाउस टैक्स कलेक्शन के बाद दूसरा बड़ा फैसला

- 31 मार्च तक जारी रहेगी सुविधा

DEHRADUN: अगर आपने अभी तक अपना हाउस टैक्स जमा नहीं कराया है तो छुट्टी के दिन इत्मिनान से आप यह काम करवा सकते हैं। नगर निगम ने अब रविवार को भी हाउस टैक्स जमा करने का फैसला लिया है। नगर आयुक्त रवनीत चीमा ने बताया कि रविवार को लोग घर पर ही रहते हैं। इसलिए वे आसानी से टैक्स जमा कराने के लिए नगर निगम आ सकते हैं। यह सुविधा आगामी फ्क् मार्च तक जारी रहेगी।

नगर निगम ने लिया फैसला

शहर में डोर टू डोर टैक्स कलेक्शन के बाद अब नगर निगम ने संडे को भी हाउस टैक्स जमा करने का फैसला लिया है। इसके लिए निगम ने टैक्स विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी करते हुए सभी कर्मचारियों की आगामी फ्क् मार्च तक के लिए छुट्टी रद्द कर दी है। बताते चलें कि नगर निगम ने पिछले साल की तुलना में इस साल पंद्रह हजार भवन और सूचीबद्ध किए हैं। दरअसल, वर्ष ख्0क्ब् में लागू हुए नए हाउस टैक्स में एक लाख दस हजार भवनों का लक्ष्य रखा गया था। इस बार निगम ने हाउस टैक्स वसूली की कवायद बीते अप्रैल से ही शुरू कर दी थी। निगम अब तक आधे शहर से टैक्स वसूली कर चुका है। टैक्स वसूली तेज करने के लिए नगर आयुक्त रवनीत चीमा ने हाउस टैक्स विभाग को टैक्स कैंप लगाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद नगर निगम एक तरफ डोर टू डोर हाउस टैक्स कलेक्शन कर रहा है वहीं दूसरी ओर अब संडे को भी टैक्स जमा करने के लिए निगम ने विशेष पहल शुरू की है।

यहां लगेंगे हाउस टैक्स कैंप

क्फ् जनवरी वार्ड-ख्9 में भातखंडे संगीत विद्यालय

क्म् जनवरी: वार्ड-क्म् रेसकोर्स में पार्षद कार्यालय

क्7 जनवरी: वार्ड-क्क् करनपुर में करनपुर बाजार

ख्क् जनवरी: वार्ड-म्0 कौलागढ़ में पंचायतीघर कौलागढ़ और वार्ड-फ्म् अजबपुर में सामुदायिक भवन अजबपुर

टैक्स कलेक्शन के लिए अभियान जारी है। अब संडे को भी हाउस टैक्स जमा कराया जा सकता है। इसके लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं।

- धर्मेश पैन्यूली, कर अधीक्षक, नगर निगम।