ALLAHABAD: हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने जवाहर पंडित मर्डर केस में जेल में बंद उदयभान करवरिया की 10 दिन की पेरोल पर रिहाई का आदेश दिया है। करवरिया की पत्‍‌नी नीलम करवरिया की बीमारी के कारण उनके इलाज के लिए यह राहत मिली है। हाईकोर्ट से इनकी जमानत अर्जी पहले ही खारिज हो चुकी है। पूर्व विधायक उदयभान करवरिया, पूर्व सांसद कपिलमुनि करवरिया व सूरजभान करवरिया पर पूर्व विधायक विजमा यादव के पति जवाहर पंडित की हत्या में लिप्त होने का आरोप है। सभी आरोपी नैनी केंद्रीय कारागार में बंद हैं।

पूर्व पदाधिकारी के पति के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने पूर्व पदाधिकारी स्वर्णलता सुमन के पति योगेंद्र कुमार केहत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की है और कहा है कि पुलिस द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी न होने से वे गवाहों को धमका रहे हैं। नामजद रिपोर्ट के बाद भी पुलिस की शिथिलता पर बार ने नाराजगी प्रकट की है। संयुक्त सचिव प्रशासन, प्रशांत सिंह व संयुक्त सचिव महिला कंचन सिंह ने विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि कौशाम्बी के पिपरी थाना क्षेत्र में हत्या मामले को कमजोर किया जा रहा है। 8 अप्रैल 2018 को स्व। योगेन्द्र कुमार दो परिवारो के विवाद में सुलह पंचायत में गये थे। सत्यप्रकाश ने सिर पर वार किया। चोट लगने से उनकी 11 अप्रैल 18 को अस्पताल में मौत हो गयी।