- कई सालों से है सरकार का यह रुपए नगर निगम का बकाया

- रुपए मिलने पर नगर निगम का हो सकता है बड़ा फायदा

BAREILLY:

केंद्र सरकार और राज्य सरकार पर नगर निगम का एक अरब 16 करोड़ 70 लाख 41 हजार 408 रुपए बकाया है। इसमें राज्य सरकार पर 93 करोड़ 30 लाख 39 हजार 818 रुपए और केंद्र सरकार पर 23 करोड़ 40 लाख 1 हजार 590 रुपए बकाया है। दरअसल केंद्र और राज्य सरकार से संबंधित विभागों की बिल्डिंग पर लंबे समय से हाउस टैक्स बकाया है। साल दर साल यह बकाया बढ़ता जा रहा है। इस बकाया हाउस टैक्स की उगाही के लिए नगर निगम ने सभी विभागों को रिमाइंडर भेजकर बकाया जमा करने के लिए कहा है।

अरबों की बढ़गी आमदनी नही कोइर् असुविधा

नगर आयुक्त राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि यदि इस बकाया रकम का भुगतान कर दिया जाए तो शहर में कई बड़े काम हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस रकम से शहर में सड़कों का जाल बिछ जाएगा। कोई सड़क टूटी नहीं रहेगी और कोई भी सड़क ऐसी नहीं होगी जो गड्डा मुक्त न हो।

किस पर कितना बकाया

राज्य सरकार के भवन पर बकाया

- पीडब्ल्यूडी 7894785

- अधिशाषी अभियंता आवास विकास 4454117

- एसएसपी, आईजी ऑफिस 9831099

- अधिशासी अभियंता रोहल कैनाल डिविजन 2031656

- विधुत विभाग 533650965

- सिंचाई विभाग 1355660

- डीएम ऑफिस, आवास 6709495

- जिला जज 3941150

- कमिश्नरी 519100

- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 4963577

- डीएफओ 928458

- डीआईओएस 4471968

- वन विभाग 6370612

- राज्यकीय काष्ठ कला 895654

- आद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान 928952

- तहसीलदार 23441

- राजकीय महिला छात्रावास 125269

- संजय कम्यूनिटी हॉल 1568532496

- रीजनल स्पो‌र्ट्स स्टेडियम 14554006

- राष्ट्रीय वाल शिक्षा केंद्र 185254

- विकास भवन 12159272

इसी तहर के कुल 41 कार्यालयों और ऑफिस पर बकाया है।

केंद्र सरकार के भवनों पर बकाया

- दूरदर्शन केंद्र 124165

- इज्जतनगर रेलवे 16677154

- बरेली डाक घर 954193

- साल्वेशन आर्मी 6051

- इनकम टैक्स ऑफिस 98679

- आईवीआरआई 216141384