मिठाई बांटी जाती

उत्तर प्रदेश के बुलदंशहर के एक गांव में जब भी किसी 65 साल के अधिक के आदमी या औरत की मौत होती है तो यहां पर खुशियां मनाई जाती है। घर परिवार के लोग रोने की बजाय तुरंत ही डीजे आदि का इंतजाम करते हैं। इसके अलावा रंग गुलाल फूल आदि की व्यवस्था करते हैं। इतना ही नहीं बड़ी मात्रा में मिठाई आदि का भी तुरंत ही आर्डर दिया जाता है। इसके बाद जिसकी मौत होती उसके अपने उसे देखने आते हैं। यह परंपरा ऐसी है जो सदियों से चली आ रही है। घर से लेकर शमशान घाट तक डीजे बजाया जाता है। अर्थी के साथ चलने पर लोग डांस करते हुए चलते हैं। इसके अलावा जो लोग उस मृतक को कंधे पर धरे होते हैं वे भी थिरकते हुए चलते हैं। इस दौरान मिठाई आदि का वितरण जारी रहता है।

सीधे स्वर्ग प्रस्थान

यह अनोखी परंपरा सुनकर शायद आप भी शॉक्ड हो रहें होंगे लेकिन यह यहां की बरसो पुरानी परंपरा है। इस परंपरा के पीछे बुलंदशहर के जानकारों का कहना है कि लोगों की शादी कम उम्र में होने से उनकी वृद्धावस्था आते आते परिवार काफी बड़ा हो जाता हैं। वे अपने बच्चों के बच्चों के बच्चों तक को भी देखने का सौभाग्य प्राप्त करते हैं। यहां काफी गर्व की बात होती है। ऐसे लोगों को लेकर कहा जाता है कि ये सीधे स्वर्ग सिधारते हैं। जिससे उनकी मौत पर विलाप की बजाय उन्हें खुशी खुशी विदा करने का रिवाज है।

inextlive from Bizarre News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk