मुंबई (आईएएनएस)। बाॅलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति के पास भाई की मृत्यु के बाद प्रशंसकों और शुभचिंतकों की समर्थन शक्ति है। उन्होंने कहा कि उनके लिए आयोजित वर्चुअल प्रेयर मीट में करीब 101 से अधिक देशों के लोगों ने भाग लिया था। श्वेता सिंह कीर्ति ने शनिवार को सुशांत के लिए निगेटिविटी को कम करने के लिए एक वैश्विक प्रार्थना सभा का आयोजन किया था। उन्होंने ट्विटर पर जानकारी देते हुए बताया कि उनके द्वारा गायत्री मंत्र का पाठ किए जाने के दौरान 101 से अधिक देशों के लोग उनसे जुड़े हैं।

इस आयोजन को लेकर बहुत आभारी हूं

श्वेता सिंह कीर्ति ने ट्वीट किया इस आयोजन को लेकर बहुत आभारी हूं। हमें अपने चारों ओर स्ट्राॅन्ग पाॅजिटिविटी महसूस हो रही है। उन सभी को धन्यवाद जिन्होंने इसे व्यवस्थित करने में मदद की और विस्तारित परिवार में शामिल हुए और इसे एक दिव्य अनुभव बनाया। इसमें 101 से अधिक देशों के लोग इसमें शामिल हुए। उन्होंने यह भी कहा कि इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह मुस्लिम, हिंदू या ईसाई थे, वे सभी हमारे प्रिय सुशांत के लिए गायत्री मंत्र का जाप कर रहे थे। भगवान हमेशा हमें सच्चाई और न्याय की लड़ाई के लिए एकजुट रखें। #JusticeForSushant #GodIsWithUs। इसके साथ ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस आयोजन की तस्वीर और एक वीडियो भी पोस्ट किया।

गणेश चतुर्थी पर सुशांत की एक पिक्चर

इसके बाद सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर सुशांत की एक पिक्चर शेयर की। इस पिक्चर में वह भगवान गणेश की मूर्ति लिए नजर आ रहे हैं। सुशांत 14 जून को मुंबई में अपने घर में मृत पाए गए थे। इसके बाद से उनकी मौत की जांच अब सीबीआई कर रही है।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk