श्रीहरिकोटा (एएनआई)। भारत का दूसरा मून मिशन चंद्रयान-2 को आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले के श्रीहरिकोटा में आज यानी सोमवार को दोपहर 2.43 बजे सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया। इसे देखने के लिए हजारों लोग जमा हुए। प्रोफेसर और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) एन्थूजीऐस्ट ने कहा, 'यह मिशन भारत के लिए एक ट्रेंडसेटर या वाटरशेड होगा। इसके जरिये भारत दूसरी दुनिया में अपनी ताकत दिखायेगा। इसके बाद ऐसे कई और मिशनों की शुरुआत होगी। चीन भी एक मून  मिशन लॉन्च करने वाला है, जिसके तहत वह चंद्रमा की सतह से कुछ सैंपल धरती पर लाएगा। उम्मीद है वह इस मिशन को अगले साल किसी भी समय लॉन्च करेगा। भारत को  भी अगले मिशन के लिए तैयार रहना होगा।'

Chandrayaan 2 : चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला दुनिया का पहला स्पेस मिशन, अभियान की सफलता लाएगी कई उपलब्धियां

Chandrayaan 2 India Moon Mission Live Updates : कुछ ही देर में लाॅन्च होने वाला है मून मिशन चंद्रयान-2

झंडे लेकर आये लोग

चंद्रयान-2 के लॉन्चिंग से पहले कई लोग स्पेस सेंटर के पास पहुंच गए और इस ऐतहासिक पल को स्मार्टफोन के कैमरों में कैद करने के लिए तैयार थे। कुछ स्कूली बच्चे स्काउट के रूप में तैयार होकर आये थे और अन्य अपने हाथों में झंडे लिए थे। बता दें कि यह मिशन दुनिया का पहला अंतरिक्ष अभियान है, जिसमें चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर साॅफ्ट लैंडिंग होनी है। चंद्रयान-2 भारत का पहला खोजी अभियान है, जिसमें पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है। मून मिशन की सफलता के बाद चांद की सतह पर साॅफ्ट लैंडिंग कराने वाला भारत दुनिया का चाैथा राष्ट्र बन जाएगा।

National News inextlive from India News Desk