-महिला ने बिरसानगर थाना के पुलिसकर्मी और एक नेता पर लगाया है गैंग रेप का आरोप

-लोग उस महिला के खिलाफ एसएसपी ऑफिस पहुंचे, कहा महिला रेप का झूठा आरोप लगा रही है।

JAMSHEDPUR: बिरसानगर जोन नंबर सात की रहने वाली एक महिला द्वारा दो दिन पहले थाना के एक पुलिसकर्मी और एक लोकल पॉलिटिकल लीडर के खिलाफ गैंग रेप का आरोप लगाने का मामला अब तुल पकड़ने लगा है। पुलिस महिला की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। इस बीच बिरसानगर के लोग उस महिला के खिलाफ एसएसपी ऑफिस पहुंचे। लोगों ने एसएसपी से मुलाकात की और कहा कि महिला रेप का झूठा आरोप लगा रही है। सिटी एसपी ने उन्हें उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।

बस्ती के लोग हैं परेशान

एसएसपी को सौंपे गए मेमोरैंडम के जरिए लोगों ने कहा है कि रेप का आरोप लगाने वाली महिला से पूरी बस्ती के लोग परेशान है। लोगों ने कहा कि उक्त महिला के घर में हर वक्त असमाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। लोगों ने महिला पर वैश्यावृत्ति का आरोप भी लगाया। एसएसपी के दिए गए मेमोरैंडम में लोगों ने उस घटना का भी जिक्र किया है, जिसके आलोक में महिला द्वारा रेप का आरोप लगाया गया है।

मामले की जांच चल रही है। महिला की मेडिकल जांच कराई गई है और रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में कुछ कहा जा सकता है।

-चंदन झा, सिटी एसपी