टोक्यो (आईएएनएस)। टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम द्वारा सेमीफाइनल में कांस्य पदक जीतने का सपना शुक्रवार को टूट गया है। भारत टोक्यो ओलंपिक खेलों में सेमीफाइनल मुकाबले में ग्रेट ब्रिटेन से 4-3 से हार गया। हालांकि भारतीय महिला हॉकी भले ही पदक नहीं जीत पायी लेकिन उसका प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। इस दाैरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि भारतीय महिला हॉकी टीम ने मैदान पर शानदार प्रदर्शन किया और अपने शानदार प्रदर्शन से हर भारतीय का दिल जीता। हमें आप सभी पर गर्व है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम टोक्यो ओलंपिक में अपनी महिला हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन को हमेशा याद रखेंगे। उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया। भारत को इस शानदार टीम पर गर्व है।


कप्तान रानी रामपाल के पिता ने बाेले यह हार नहीं बल्कि जीत है
टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक के मुकाबले में ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ भारतीय महिला हॉकी टीम की हार के बाद, कप्तान रानी रामपाल के पिता ने शुक्रवार को कहा कि यह हार नहीं बल्कि जीत है। टीम द्वारा किया गया प्रयास और उनका प्रदर्शन भविष्य में कई लड़कियों को प्रेरित करेगा।रामपाल ने रानी की वापसी पर खुशी से उनका स्वागत किया जाएगा। महिला हॉकी टीम भविष्य में कई लड़कियों को प्रेरित करेगी।" वहीं खिलाड़ी नेहा गोयल की मां सावित्री ने कहा कि जीत-हार खेल का हिस्सा है और टीम भविष्य में फिर से जीतेगी।


भले ही टीम हार गई हो, लेकिन यह वास्तव में हार नहीं
खिलाड़ी गुरजीत कौर के भाई गुरुचरण सिंह ने कहा कि भले ही टीम हार गई हो, लेकिन यह वास्तव में हार नहीं है। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हमारी लड़कियों ने यहां पहुंच बनाई है। गुरजीत के पिता ने यह भी कहा कि कल रात से बिजली नहीं होने के कारण वे टीवी पर मैच देखने के लिए जनरेटर का इस्तेमाल किया था। भारतीय महिला हॉकी टीम शुक्रवार को टोक्यो ओलंपिक में ग्रेट ब्रिटेन से अपने सेमीफाइनल मुकाबले में 4-3 से हारकर चौथे स्थान पर रही। इससे पहले, भारत अर्जेंटीना से 2-1 के अंतर से हार गया था।