रांची (झारखंड) (एएनआई)। देश में लाॅकडाउन के बीच विभिन्न राज्यों में फंसे श्रमिकों के लिए श्रमिक विशेष ट्रेन चलाई जा रही हैं। इस दाैरान तेलंगाना से झारखंड लौटे एक व्यक्ति का कोरोना वायरस टेस्ट किया गया। मंगलवार को उसकी रिपोर्ट पाॅजिटिव आने से हड़कंप मचा गया है। राज्य के स्वास्थ्य सचिव, नितिन मदन कुलकर्णी ने बताया कि कोरोना पीड़ित झारंखड के लातेहार जिले का है। झारखंड में अब तक कुल मामले 173 हो चुके हैं। गृह मंत्रालय (एमएचए) ने प्रवासियों मजदूरों, श्रमिकों, छात्रों, पर्यटकों को उनके मूल शहरों में लौटने के लिए अनुमति देने के बाद रेलवे ने श्रमिक विशेष ट्रेनें चला रहा है।

रांची में मंगलवार को कोरोना वारयस के 10 नए मरीज मिले

वहीं आईनेक्स्ट रांची ब्यूरो के मुताबिक मंगलवार को कोरोना वारयस के 10 नए मरीज मिले हैं। संक्रमित होने वालों में अधिकतर प्रवासी मजदूर हैं। कोविड-19 का प्रसार राज्य के कोल्हान प्रमंडल में भी हो गया है, जो अबतक इससे बचा हुआ था। मंगलवार को इस प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम में पहली बार दो नए मरीज मिले। वहीं, हजारीबाग के विष्णुगढ़ में छह नए मरीज मिले। हजारीबाग के संक्रमितों में सभी प्रवासी मजदूर हैं। गिरिडीह के गांडेय में भी एक नया मरीज मिला। रांची के अरगोड़ा में भी एक 20 वर्षीय युवती संक्रमित मिली। इस तरह, मंगलवार को देर शाम तक राज्य में 10 नए मरीज मिल चुके थे। इन सभी को क्वाॅरंटीन किया गया है।

National News inextlive from India News Desk