मेष (Aries) : आज का दिन प्रेम प्रसंग के लिए अनुकूल है। बहस करने से बचें। मनोरंजन के लिए समय जरूर निकालें। क्या न करें- आज क्रोध की वजह से सम्बंध कमजोर होने का डर भी रहेगा।अत: क्रोध करने से बचें और बात का बतंगड़ न बनाएँ।
राशिफल 18 अप्रैल- व्यापार को बढ़ाने में सफल होंगे, लेकिन किसी विवाद के कारण धन हानि हो सकती है
वृष (Taurus) : आज अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे। अचानक धन लाभ और धन हानि की सम्भावना बन रही है। क्या न करें - आज मन-मष्तिष्क को नियंत्रित रखें।आज साधना-उपासना का सहारा लें और प्रसन्न रहें।
मिथुन (Gemini) : आज आपका पराक्रम और साहस खूब बढ़ा रहेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख शांति रहेगी। क्या न करें - आज आपकी अपनी वाणी थोड़ी कठोर हो सकती है। यात्रायें निरर्थक और थका देने वाली होंगी।
कुंभ (Aquarius) : आज समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख शांति रहेगी। सितारे किसी शुभ कार्य के होने का संकेत भी दे रहें हैं। नए वाहन की खरीद का भी योग है। क्या न करें - आज कोई शत्रु हावी हो सकता है, अत: किसी विवाद में ना पड़ें और सोच-समझकर बोलें। प्रयास करें कि अनावश्यक विवाद ना हो।
कर्क (Cancer) : आज गलतफहमियां दूर कर सकेंगे और नए वादे किए जाएंगे। मेहनत एवं अनुभव द्वारा नया माहौल पाएंगे। पैसे का निवेश कर सकते हैं। क्या न करें - आज विषम परिस्थितियों में भी साहस बनाये रखना होगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान पहले से ही रखें। वैचारिक मतभेद हो सकता है।
मकर (Capricorn) : आज आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, धन की आवक बनी रहेगी, वहीं खर्च भी बढ़ सकते है। विशेष प्रयास करने पड़ेंगे। क्या न करें - आज अपना धन किसी को उधार ना दें या अगर किसी विषम परिस्थिति में देना पड़े तो उसे जल्दी वापस मिलने की उम्मीद ना रखें।
कन्या (Virgo) : आज कारोबार से जुड़े लोंगो को अच्छा लाभ मिल सकता है। उच्च अधिकारीयों का सहयोग मिलेगा। क्या न करें - आज अपनी वाणी पर संयम बनाये रखना होगा और बिना बात के किसी से भी उलझना भारी पड़ सकता है।
मीन (Pisces) : आज यात्रा सुखद और मनोरंजक होगी। जीवन साथी से सम्बन्ध थोड़े बेहतर होंगे। विदेशी कारोबार से जुड़े लोंगो को अच्छे लाभ का योग है। क्या न करें - आज कहीं पैसा फसने का भी योग है। कोई भी जोखिम भरा कार्य करने से बचें। उत्तेजना और क्रोध में कोई भी निर्णय ना लें।
तुला (Libra) : आज आपके परिश्रम को उचित सम्मान मिलेगा एवं नयी जिम्मेदारी का भार भी आपके कंधो पर डाला जायेगा। स्थान परिवर्तन संभव है। क्या न करें - आज विशेष ध्यान रखें नियमित जीवनचर्या एवं संयमित खानपान का ध्यान रखना होगा। इलेक्ट्रिक उपकरणों एवं आग से दूर रहे।
वृश्चिक (Scorpio) : आज अपने व्यापार को बढ़ाने में सफल होंगे। कार्य से सम्बंधित यात्राओं का लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों को कड़ी महनत के बाद ही सफलता मिलेगी। क्या न करें - आज किसी वाद-विवाद के कारण धन का नुकसान होने की सम्भवना बन रही है।
धनु (Sagittarius) : आज आपकी सृजनात्मकता आपको अन्य साथियों से आगे ले जायेगी। खर्च की अधिकता रहेगी। प्रसन्न रहें। क्या न करें - आज किसी करीबी से धोखा मिल सकता है, आँख बंद करके किसी पर भरोसा ना करें।
सिंह (Leo) : आज विदेशी कारोबार से जुड़े लोंगो के लिए अच्छे लाभ का योग है। पिता और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। क्या न करें - आज वरिष्ठो से संबंध मधुर होंगे परन्तु सहकर्मियों से मनमुटाव व टकराहट हो सकती है, शत्रु पक्ष हावी भी हो सकता है।