कैसा रहेगा ये साल: ये साल नौकरी-धंधे से संबंधित सभी कार्य थोड़े से प्रयास से पूरे होंगे, जो आपको आत्मविश्वास एव संतुष्टि प्रदान करेंगे। किंतु, हताशा, निराशा, मानसिक अस्वस्थता अथवा गैर-जरूरी जल्दबाजी के कारण नुकसान होने की संभावना हो सकता है। सुगंधित इत्र लगाकर ही घर से जाएं।
दैनिक राशिफल 14 सितम्बर: नौकरी में सावधानी बरतें, व्यवसाय में लाभ होगा, लेकिन आज किसी को भी उधार न दें, वर्ना...
मेष (Aries) : आर्थिक लाभ होगा। दोपहर के बाद का समय आप मित्रों और स्वजनों के साथ सावधानीपूर्वक बिताइएगा। क्या न करें- आपका प्रेम के प्रति जुनून खतरनाक हो सकता है। सावधानी बरतें।
वृष (Taurus) : शारीरिक और मानसिक रूप से भी आप स्वस्थ रहेंगे, परंतु दोपहर के बाद परेशानी हो सकती है। क्या न करें- आप इस समय भूलकर भी शेयर बाजार में पैसा न लगाएं।
मिथुन (Gemini) : व्यावसायिक क्षेत्र में विपत्ति आ सकती है। वरिष्ठ अधिकारियों से संभलकर चलिएगा। व्यवसाय में स्थिति प्रतिकूल रहेगी, ऐसा अनुभव होगा। क्या न करें- तनाव से बचने का प्रयास करें।
कर्क (Cancer) : आज ऑफिस के कार्यों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। व्यवसाय करने वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। क्या न करें- आज किसी को उधार न दें, वापस मिलना मुश्किल हो सकता है।
सिंह (Leo) : शारीरिक रूप से शिथिलता और आलस्य रहेगा। व्यवसाय में आपके अधिकारी आपसे अप्रसन्न रहेंगे। क्या न करें- अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें।
मीन (Pisces) : आप आनंद और मनोरंजन में डूबे रहेंगे। पारिवारिक वातावरण भी आनंदप्रद रहेगा। क्या न करें- आर्थिक तंगी के कारण आप परेशान रह सकते हैं। गलत तरीके से धन अर्जित न करें।
तुला (Libra) : कार्यालय के वातावरण में सुधार होगा। उच्च अधिकारीगण की कृपादृष्टि आपको लाभ देगी। पदोन्नति हो सकती है। क्या न करें- शीघ्र निर्णय न लें और आज कोई बड़ा निवेश न करें।
वृश्चिक (Scorpio) : वाहनसुख मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा। मनोरंजन स्थल पर जाकर मन को आनंद देने का प्रयास सफल रहेगा। क्या न करें- आज किसी भी मुद्दे पर राय देते समय उत्तेजित न हों।
धनु (Sagittarius) : सामाजिक क्षेत्र में भी मान-सम्मान प्राप्त करने के प्रसंग बनेंगे। आरोग्य अच्छा रहेगा। क्या न करें- आज भूलकर भी कोई ऐसा काम न करें, जिससे आपके सम्मान को ठेस पहुंचे।
मकर (Capricorn) : परिवार में सुख-शांति और आनंदपूर्ण वातावरण बना रहेगा। मान सम्मान मिलने की भी संभावना है। क्या न करें- अधिक तले भोज एवं मीठे भोज्य पदार्थों से स्वयं को दूर रखें।
कुंभ (Aquarius) : आपको अपने खर्च पर थोड़ा नियंत्रण करना चाहिए। आध्यात्मिकता आपको शांति प्रदान करेगी। क्या न करें- परिवारीजनों तथा सहकर्मियों के साथ अधिक वाद-विवाद न करें।
कन्या (Virgo) : कला के प्रति आज आपकी विशेष अभिरुचि रहेगी। संतान से संबंधित प्रश्न आपको सताएंगे। क्या न करें- किसी कार्य को लेकर मन में पहले से नकारात्मक विचार न लाएं।