पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक की पत्नी और भारतीय महिला टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने भी इस पार्टी में शिरकत की।
युवराज सिंह की रिटायरमेंट पार्टी में पहुंचे ये क्रिकेटर, साथ ही ग्लैमर का भी लगा तड़का


बाॅलीवुड एक्ट्रेस किम शर्मा भी युवी की पार्टी में शामिल हुईं। बता दें एक समय युवी और किम के अफेयर की खूब अफवाहें उड़ी थीं।

बाॅलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा ने भी युवी की पार्टी में कुछ यूं चार चांद लगाए।

फिल्म एक्टर, प्रोड्यूसर और सिंगर फरहान अख्तर भी एक्ट्रेस शिबानी दांडेकर के साथ पहुंचे युवी की पार्टी में।

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज आशीष नेहरा भी इस पार्टी में शामिल हुए।

आईपीएल में मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी अपने बेटे और बहू के साथ पहुंची युवी की पार्टी में।

युवराज की रिटायरमेंट पार्टी में उनके दोस्त और साथी क्रिकेटर रहे इरफान पठान भी शामिल हुए। इरफान अपने परिवार संग यहां पहुंचे थे, साथ में उनकी पत्नी और बेटा था।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ भी इस पार्टी में शामिल हुए। बता दें एक समय था तब युवी और कैफ को भारत की बेहतरीन फील्डिंग जोड़ी में गिना जाता था।

आईपीएल में युवराज सिंह के साथी खिलाड़ी रहे श्रेयस अय्यर ने भी इस पार्टी में शिरकत की।

टीम इंडिया के बाएं हाथ के बल्लेबाज शिखर धवन भी आए युवी की पार्टी में। बता दें धवन अंगूठे में चोट के चलते वर्ल्डकप से बाहर हो चुके हैं।