शहर चुनें close

ऐसी है क्रिकेटर सूर्यकुमार की लव स्टोरी, गर्लफ्रेंड को 5 साल प्यार करने के बाद बनाया पत्नी

8 photos    |   Updated Date: Wed, 08 May 2019 10:54:23 (IST)
1/ 8ऐसी है क्रिकेटर सूर्यकुमार की लव स्टोरी, गर्लफ्रेंड को 5 साल प्यार करने के बाद बनाया पत्नी
ऐसी है क्रिकेटर सूर्यकुमार की लव स्टोरी, गर्लफ्रेंड को 5 साल प्यार करने के बाद बनाया पत्नी

मंगलवार को आईपीएल 2019 के पहले क्वाॅलीफाॅयर में सूर्यकुमार यादव प्लेयर ऑफ द मैच रहे। यादव ने नाबाद अर्धशतक लगाकर मुंबई इंडियंस को छह विकेट से जीत दिलाई। इसी के साथ मुंबई फाइनल में पहुंच गई है। दाएं हाथ के बल्लेबाज सूर्यकुमार पिछले सीजन से शानदार प्रदर्शन करते आए हैं।

2/ 8ऐसी है क्रिकेटर सूर्यकुमार की लव स्टोरी, गर्लफ्रेंड को 5 साल प्यार करने के बाद बनाया पत्नी
ऐसी है क्रिकेटर सूर्यकुमार की लव स्टोरी, गर्लफ्रेंड को 5 साल प्यार करने के बाद बनाया पत्नी

सूर्यकुमार के इस बेहतरीन परफाॅर्मेंस में उनकी पत्नी देविशा का भी अहम योगदान रहता है। बता दें सूर्यकुमार करीब आठ साल से देविशा के साथ हैं। पहले वह उनकी गर्लफ्रेंड थी। यादव करीब पांच साल तक देविशा को डेट करते रहे। आखिर में साल 2016 में दोनों ने शादी का मन बनाया और जुलाई में सात फेरे लिए।

3/ 8ऐसी है क्रिकेटर सूर्यकुमार की लव स्टोरी, गर्लफ्रेंड को 5 साल प्यार करने के बाद बनाया पत्नी
ऐसी है क्रिकेटर सूर्यकुमार की लव स्टोरी, गर्लफ्रेंड को 5 साल प्यार करने के बाद बनाया पत्नी

सूर्यकुमार और देविशा भारतीय क्रिकेटरों में बेहद रोमांटिक और खूबसूरत कपल गिने जाते हैं। इन दोनों के बीच केमिस्ट्री काफी लाजवाब है। सूर्यकुमार के सोशल मीडिया अकाउंट पर नजर डालें दोनों की कई रोमांटिक तस्वीरें मिल जाएंगी।

4/ 8ऐसी है क्रिकेटर सूर्यकुमार की लव स्टोरी, गर्लफ्रेंड को 5 साल प्यार करने के बाद बनाया पत्नी
ऐसी है क्रिकेटर सूर्यकुमार की लव स्टोरी, गर्लफ्रेंड को 5 साल प्यार करने के बाद बनाया पत्नी

क्रिकेट से अलग सूर्यकुमार यादव की निजी जिंदगी के बारे में जानें तो उन्हें टैटू का बहुत शौक है। यादव के शरीर में काफी टैटू बने हैं, मगर एक ऐसा है जो सबसे खास है। यादव ने दाएं हाथ की बाजू पर अपने माता-पिता की तस्वीर बना रखी है। यादव को अपने पैरेंट्स से बहुत लगाव है। यही वजह है कि उनका आर्शीवाद हमेशा बना रहे इसलिए उनका टैटू बनवा लिया।

5/ 8ऐसी है क्रिकेटर सूर्यकुमार की लव स्टोरी, गर्लफ्रेंड को 5 साल प्यार करने के बाद बनाया पत्नी
ऐसी है क्रिकेटर सूर्यकुमार की लव स्टोरी, गर्लफ्रेंड को 5 साल प्यार करने के बाद बनाया पत्नी

आईपीएल 12 में सूर्यकुमार यादव का यह दूसरा अर्धशतक है। मगर पिछले सीजन उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की थी। वह विराट कोहली से बस 18 रन पीछे थे। तब यादव ने 14 मैचों में 512 रन बनाए थे। इस दौरान उनका बल्लेबाजी औसत करीब 36.57 का रहा। यानी कि औसतन हर मैच में उन्होनें 35 से ज्यादा रन बनाए।

6/ 8ऐसी है क्रिकेटर सूर्यकुमार की लव स्टोरी, गर्लफ्रेंड को 5 साल प्यार करने के बाद बनाया पत्नी
ऐसी है क्रिकेटर सूर्यकुमार की लव स्टोरी, गर्लफ्रेंड को 5 साल प्यार करने के बाद बनाया पत्नी

इससे पहले सूर्यकुमार ने 2012 से 2017 तक सिर्फ एक पचासा लगाया था जबकि 2018 से अभी तक छह अर्धशतक जड़ चुके हैं। 2018 में उन्होंने चार अर्धशतक लगाए और दो मौजूदा सीजन में। वह इस सत्र में 15 मैचों में 409 रन बना चुके हैं। सूर्यकुमार ने अभी तक 84 मैचों में 132.61 के स्ट्राइक रेट से 1533 रन बनाए हैं जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 72 रन हैं।

7/ 8ऐसी है क्रिकेटर सूर्यकुमार की लव स्टोरी, गर्लफ्रेंड को 5 साल प्यार करने के बाद बनाया पत्नी
ऐसी है क्रिकेटर सूर्यकुमार की लव स्टोरी, गर्लफ्रेंड को 5 साल प्यार करने के बाद बनाया पत्नी

सूर्यकुमार पिछले सीजन से इतने रन इसलिए भी बना रहे क्‍योंकि उनको ओपनिंग का मौका मिला है। 2017 तक वह केकेआर की टीम का हिस्‍सा थे तब उन्‍हें निचले क्रम में बल्‍लेबाजी करनी पड़ती थी। मगर अब वह मुंबई के लिए ओपनिंग कर रहे और खूब रन बना रहे।

8/ 8ऐसी है क्रिकेटर सूर्यकुमार की लव स्टोरी, गर्लफ्रेंड को 5 साल प्यार करने के बाद बनाया पत्नी
ऐसी है क्रिकेटर सूर्यकुमार की लव स्टोरी, गर्लफ्रेंड को 5 साल प्यार करने के बाद बनाया पत्नी

पिछले साल आईपीएल में देविशा ने अपने पति से जुड़े कई राज उजागर किए थे। देविशा ने सूर्यकुमार के मैदान पर बड़े-बड़े शॉट लगाने का राज बताया था। वह कहती हैं, यादव मैदान में जान से पहले चॉकलेट चिप ब्राउनी और वनीला आइसक्रीम खाते हैं ताकि वह ग्राउंड में खुद को शांत रख सकें।

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy. OK