शहर चुनें close

IPL 2020 MI vs DC: हारकर भी रिकाॅर्ड बना गए धवन, लगाया IPL में छक्कों का शतक

5 photos    |   Updated Date: Mon, 12 Oct 2020 10:26:51 (IST)
1/ 5IPL 2020 MI vs DC: हारकर भी रिकाॅर्ड बना गए धवन, लगाया IPL में छक्कों का शतक
IPL 2020 MI vs DC: हारकर भी रिकाॅर्ड बना गए धवन, लगाया IPL में छक्कों का शतक

बाएं हाथ के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन मुंबई इंडियंस के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। मैच में धवन ने नाबाद 69 रनों की पारी खेली। इस इनिंग के साथ ही गब्बर ने अपनी टीम दिल्ली के लिए एक हजार रन पूरे कर लिए। मैच शुरु होने से पहले धवन को इस रिकाॅड तक पहुंचने में सिर्फ 7 रन की जरूरत थी, जैसे ही उन्होंने ये आंकड़ा पार किया वह एक हजारी बन गए।

2/ 5IPL 2020 MI vs DC: हारकर भी रिकाॅर्ड बना गए धवन, लगाया IPL में छक्कों का शतक
IPL 2020 MI vs DC: हारकर भी रिकाॅर्ड बना गए धवन, लगाया IPL में छक्कों का शतक

सिर्फ रनों के मामले में नहीं शिखर धवन ने छक्कों का भी एक रिकाॅर्ड कायम किया। धवन अब आईपीएल में छक्कों का शतक पूरा कर चुके हैं। रविवार को मुंबई के खिलाफ 69 रनों की पारी में धवन ने एक छक्का लगाया। इसी के साथ आईपीएल में उनके नाम 100 छक्के दर्ज हो गए। वैसे गब्बर का बल्ला खूब चलता है मगर इस सीजन यह उनकी पहली हाॅफसेंचुरी है।

3/ 5IPL 2020 MI vs DC: हारकर भी रिकाॅर्ड बना गए धवन, लगाया IPL में छक्कों का शतक
IPL 2020 MI vs DC: हारकर भी रिकाॅर्ड बना गए धवन, लगाया IPL में छक्कों का शतक

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा के लिए यह मैच काफी खास था। रोहित मुंबई इंडियंस के लिए 150वां मैच खेल रहे थे। इस मैच को उन्होंने जीत के साथ यादगार बनाया। बता दें मुंबई के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाडी कीरोन पोलार्ड है जिनके नाम 154 मैच दर्ज हैं। पोलार्ड ने भी इसी सीजन 150 का आंकड़ा पार किया।

4/ 5IPL 2020 MI vs DC: हारकर भी रिकाॅर्ड बना गए धवन, लगाया IPL में छक्कों का शतक
IPL 2020 MI vs DC: हारकर भी रिकाॅर्ड बना गए धवन, लगाया IPL में छक्कों का शतक

दाएं हाथ के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव बेहतरीन फाॅर्म में है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टीम को जीत दिलाने में यादव का अहम रोल रहा। इस बल्लेबाज ने शानदार 53 रनों की पारी खेली जिसमें 1 छक्का और 6 चौके शामिल हैं। यादव ने ओपनर क्विंटन डी काॅक के साथ मिलकर टीम की जीत की नींव रखी।

5/ 5IPL 2020 MI vs DC: हारकर भी रिकाॅर्ड बना गए धवन, लगाया IPL में छक्कों का शतक
IPL 2020 MI vs DC: हारकर भी रिकाॅर्ड बना गए धवन, लगाया IPL में छक्कों का शतक

रोहित शर्मा के जल्दी आउट हो जाने के बावजूद ओपनर क्विंटन डी काॅक ने एक छोर संभाले रखा। डी काॅक ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। इस अफ्रीकी बल्लेबाज ने 36 गेंदों में 53 रन बनाए जिसमें तीन छक्के शामिल हैं। डी काॅक ने यादव के साथ मैच जिताउ पार्टनरशिप की।

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy. OK