शहर चुनें close

IPL 2020 MI vs RR: सूर्यकुमार ने लगाया छक्कों का अर्धशतक, तो बुमराह ने मारा विकेटों का चौका

5 photos    |   Updated Date: Wed, 07 Oct 2020 11:22:06 (IST)
1/ 5IPL 2020 MI vs RR: सूर्यकुमार ने लगाया छक्कों का अर्धशतक, तो बुमराह ने मारा विकेटों का चौका
IPL 2020 MI vs RR: सूर्यकुमार ने लगाया छक्कों का अर्धशतक, तो बुमराह ने मारा विकेटों का चौका

MI के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के पास इस मुकाबले से पहले आईपीएल में छक्कों की हाॅफसेंचुरी लगाने का मौका था और इस बल्लेबाज ने इसका पूरा फायदा उठाया। सूर्यकुमार ने राजस्थान राॅयल्स के खिलाफ दो छक्के लगाए और अब उनके पास 50 आईपीएल सिक्स दर्ज हो गए। मुंबई इंडियंस को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में दाएं हाथ के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का अहम योगदान रहा। तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आए यादव अंत तक नाबाद रहे। सूर्यकुमार ने 47 गेंदों में 79 रन बनाए। इसमें दो छक्के और 11 चौके शामिल हैं। रोहित और क्विंटन डी काॅक के आउट होने के बाद यादव क्रीज पर डटे रहे और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।

2/ 5IPL 2020 MI vs RR: सूर्यकुमार ने लगाया छक्कों का अर्धशतक, तो बुमराह ने मारा विकेटों का चौका
IPL 2020 MI vs RR: सूर्यकुमार ने लगाया छक्कों का अर्धशतक, तो बुमराह ने मारा विकेटों का चौका

मुंबई इंडियंस की जीत में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का अहम योगदान रहा। बुमराह ने अपनी तूफानी गेंदबाजी से ऐसा कहर ढाया कि राजस्थान के बल्लेबाज क्रीज पर टिक नहीं सके। बूम-बूम नाम से मशहूर बुमराह ने अपने चार ओवर के कोटे में सिर्फ 20 रन दिए। यही नहीं उन्होंने चार अहम विकेट भी निकाले। बुमराह ने सबसे पहला शिकार स्टीव स्मिथ का किया। स्मिथ छह रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके अलावा जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल और राहुल तेवतिया का शिकार किया।

3/ 5IPL 2020 MI vs RR: सूर्यकुमार ने लगाया छक्कों का अर्धशतक, तो बुमराह ने मारा विकेटों का चौका
IPL 2020 MI vs RR: सूर्यकुमार ने लगाया छक्कों का अर्धशतक, तो बुमराह ने मारा विकेटों का चौका

राजस्थान राॅयल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर के आईपीएल में 1500 रन पूरे हो गए हैं। राॅयल्स के ओपनर बल्लेबाज बटलर के पास इस मुकाबले से पहले कीर्तिमान स्थापित करने का अवसर था और इस बल्लेबाज ने इसका फायदा उठाया। बटलर अपने आईपीएल करियर में 1500 रन बनाने से बस 67 रन दूर थे। मुंबई के खिलाफ मुकाबले में बटलर ने 70 रनों की पारी खेलकर यह बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली।

4/ 5IPL 2020 MI vs RR: सूर्यकुमार ने लगाया छक्कों का अर्धशतक, तो बुमराह ने मारा विकेटों का चौका
IPL 2020 MI vs RR: सूर्यकुमार ने लगाया छक्कों का अर्धशतक, तो बुमराह ने मारा विकेटों का चौका

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा के पास एक बड़ा रिकाॅर्ड बनाने का मौका था। रोहित इस मुकाबले में अगर 86 रन बना लेते तो वह अपनी फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस के लिए 4000 रन पूरे कर लेते और ऐसा करने वाले पहले MI प्लेयर होते। मगर ऐसा हो नहीं सका। RR के खिलाफ रोहित ने 35 रन बनाए। ऐसे में उन्हें यह उपलब्धि हासिल करने के लिए आगे के मैचों का इंतजार करना होगा।

5/ 5IPL 2020 MI vs RR: सूर्यकुमार ने लगाया छक्कों का अर्धशतक, तो बुमराह ने मारा विकेटों का चौका
IPL 2020 MI vs RR: सूर्यकुमार ने लगाया छक्कों का अर्धशतक, तो बुमराह ने मारा विकेटों का चौका

राजस्थान राॅयल्स को मात देकर मुंबई इंडियंस की टीम अंक तालिका में टाॅप पर पहुंच गई है। मुंबई के खाते में 8 अंक हैं और वह रन रेट ज्यादा होने के चलते नंबर एक पायदान पर हैं। हालांकि दूसरे नंबर पर मौजूद दिल्ली कैपिटल्स के पास भी 8 अंक है।

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy. OK