शहर चुनें close

करीना कपूर खान ने कुछ इस अंदाज में किया अपना टीवी शो डेब्यु

6 photos    |   Updated Date: Fri, 31 May 2019 17:24:53 (IST)
1/ 6करीना कपूर खान ने कुछ इस अंदाज में किया अपना टीवी शो डेब्यु
करीना कपूर खान ने कुछ इस अंदाज में किया अपना टीवी शो डेब्यु

करीना कपूर खान ने एक लोकप्रिय टेलीविजन डांस रियलिटी शो, पर जज के रूप में अपनी शुरुआत की है। अभिनेत्री ने अपने शो के लॉन्च कार्यक्रम में शिरकत की यहां वह बहुत ही स्टाइलिश और भव्य लग रही थीं।

2/ 6करीना कपूर खान ने कुछ इस अंदाज में किया अपना टीवी शो डेब्यु
करीना कपूर खान ने कुछ इस अंदाज में किया अपना टीवी शो डेब्यु

करीना कपूर खान ने एक रॉयल ब्लू कलर का पैंट सूट में अपनी स्टाइल की झलक दिखाई, जो उनकी फिट फिगर को पूरी तरह से सूट कर रहा था। साइड कट-आउट, प्लंजिंग नेकलाइन और फ्लेयर्ड ट्राउज़र्स वाला आउटफिट रात में किसी पार्टी और शो दोनों के लिए परफेक्ट च्वाइस था।

3/ 6करीना कपूर खान ने कुछ इस अंदाज में किया अपना टीवी शो डेब्यु
करीना कपूर खान ने कुछ इस अंदाज में किया अपना टीवी शो डेब्यु

करीना कपूर खान ने इस ड्रेस के साथ पीले रंग के सैंडल कैरी किए थे, जो बेहतरीन कंट्रास्ट क्रिएट कर रहे थे। बेबो ने अपने लुक को न्यूड लिप्स, कोहल-रिम्ड आइज और मिनिमल एक्सेसरीज़ के साथ कम्प्लीट किया था।

4/ 6करीना कपूर खान ने कुछ इस अंदाज में किया अपना टीवी शो डेब्यु
करीना कपूर खान ने कुछ इस अंदाज में किया अपना टीवी शो डेब्यु

करीना कपूर खान ने इस शो के बारे में बात करते हुए बताया कि उन्होंने इस प्रोजेक्ट के लिए अपनी सहमति दो सप्ताह पहले ही दे दी थी। जब उनकी मैनेजमेंट टीम ने इस ऑफर के बारे में बताया तो पहले तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ था। करीना शो के साथ जुड़ने के लिए बेहद उत्साहित थीं।

5/ 6करीना कपूर खान ने कुछ इस अंदाज में किया अपना टीवी शो डेब्यु
करीना कपूर खान ने कुछ इस अंदाज में किया अपना टीवी शो डेब्यु

करीना के अनुसार उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि वे अपने बेटे तैमूर की वजह से आठ घंटे से ज्यादा काम नहीं करेंगी। हांलाकि कभी-कभी, एक्सेप्शन के तौर पर वो 12 घंटे तक काम कर सकती हैं। अपनी शर्तों को मानने के लिए वे निर्माताओं की आभारी हैं।

6/ 6करीना कपूर खान ने कुछ इस अंदाज में किया अपना टीवी शो डेब्यु
करीना कपूर खान ने कुछ इस अंदाज में किया अपना टीवी शो डेब्यु

शो के अन्य जजों, बॉस्को मार्टिस और रफ्तार व शो के होस्ट धीरज धूपर के साथ भी पोज़ देती करीना कपूर खान।

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy. OK