RANCHI:व‌र्ल्ड फोटोग्राफी डे के मौके पर झारखंड फोटोग्राफिक एसोसिएशन के 70 फोटोग्राफर्स ने रजरप्पा में फोटोवाक किया। शक्तिपीठ के चारों ओर पर्यावरण व आस्था से जुड़े विषयों पर सबने फोटोग्राफी की। मौसम भी इनके हौसले को कम नहीं कर पाया। इस दौरान पर्यटन के लिहाज से रजरप्पा व आस्था दो विषयों पर फोटोग्राफी कॉम्पटीशन हुआ। इस दौरान सभी ने एक से बढ़कर एक सुंदर तस्वीरें क्लिक कीं। दोनों ग्रुप के टॉप 4 फोटोग्राफर्स को ईनाम के साथ-साथ सर्टिफिकेट भी दिए गए। ज्यूरी मेंबर्स में कोलकाता से कैनन के मेंटर अनूप गुहा व रांची से डॉ सुशील अंकन मौजूद थे। फोटोवाक का उद्देश्य झारखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही फोटोग्राफिक स्किल को भी डेवलप करना है।

जगह-जगह खींची तस्वीरें

इससे पहले रांची से रजरप्पा जाने के क्रम में फोटोग्राफर बिनोद गुप्ता के नेतृत्व में सभी ने कांके में पौधरोपण किया। इसके बाद रामगढ़ में अश्रि्वनी शर्मा और सुरेंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में सुभाष चौक स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। वहीं, चित्तरपुर में अरविंद डांगी के ब्यूटी स्टूडियो का सभी फोटोग्राफर्स ने इनॉगरेशन भी किया। इस फोटोवाक के आयोजन में एसोसिएशन रांची के निरंजन कुमार, संजय बोस, विनय राज भाटिया, राजीव रंजन, रजनीश कुमार, मनोज गोराई, रतन लाल, सुधीर मिश्र, रामगढ़ से अश्विनी शर्मा, सुरेंद्र अग्रवाल, अरविंद डांगी, आलोक मुखर्जी व बलराम पांडा का अहम योगदान रहा।

ये हैं विनर्स

ग्रुप वन : राजेश कुमार, संजय कुमार, एसके मुन्ना व बबलू गुप्ता।

ग्रुप टू: धर्मवीर, चंद्रिका रविदास, राजेन्द्र कुमार व विमल तमांग।