- इटली, जर्मनी और रूस से आई हैं छह महिला श्रद्धालु

GAYA/PATNA: पूरी दुनिया में मोक्षाूमि गया प्रसिद्ध है। इस वजह से विदेशी मेहमान अपने पूर्वजों की मोक्ष की कामना के लिए गया में पिंडदान करने के लिए पहुंचते हैं। गुरुवार को इटली, जर्मनी और रूस से आई छह महिला श्रद्धालु गया के फल्गु नदी के देवघाट पर कर्मकांड और तर्पण कर पिंडदान किया। विदेशी महिलाओं ने देवघाट, विष्णुपद मंदिर परिसर एवं सूर्यकुंड में कर्मकांड किया। शुक्रवार को प्रेतशिला, रामशिला एवं कागबली पिंडवेदी पर कर्मकांड करेंगी। वहीं, शनिवार को अक्षयवट में सुफल का आशीर्वाद प्राप्त कर अपने देश लौट जाएंगी। विदेशी श्रद्धालु यूलियाना, एलोनयारा, एलेना, रिटा, सैफिस बताती हैं, उन्हें उनके धर्मगुरु ने पिंडदान का महत्व बताया है। उसके बाद सभी गयाजी आई हैं।