एकलव्य स्पो‌र्ट्स स्टेडियम में आयोजित हुई पिंक पावर ट्रेनिंग

प्रोग्राम में एक साथ 7798 फीमेल्स ने ली आत्मरक्षा की ट्रेनिंग

आगरा। महिलाओं को सेल्फ डिफेंस के टिप्स देने के लिए वेडनेसडे को एकलव्य स्पो‌र्ट्स स्टेडियम में पिंक बेल्ट संस्था द्वारा पिंक पावर ट्रेनिंग क्लास का आयोजन किया गया था। इसमें एक साथ 7798 बालिकाओं और महिलाओं ने सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग ली। इस आयोजन का नाम गिनीज बुक ऑफ व‌र्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया।

रिकॉर्ड का मिला सर्टिफिकेट

आगरा की रहने वाली अपर्णा राजावत महिलाओं को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग देने के उद्देश्य से पिंक बेल्ट संस्था चला रही हैं। वेडनेसडे को एकलव्य स्पो‌र्ट्स स्टेडियम में पिंक बेल्ट संस्था द्वारा सेल्फ डिफेंस की क्लास लगाई गई। इसमें 7,798 फीमेल्स ने आत्मरक्षा की ट्रेनिंग ली। गिनीज बुक ऑफ व‌र्ल्ड रिकॉर्ड की तरफ से आए स्वप्निल ने मौके पर मौजूद रहकर पूरा आयोजन देखा। इसके बाद अंत मे पूरी जांच के बाद 297 बालिकाओं को डिस्क्वालिफाई करने के बाद आयोजन को रिकॉर्ड में दर्ज किया और सर्टिफिकेट दिया।

विदेशी भी पहुंचे

आयोजन को देखने के लिए मैक्सिको और अमेरिका से भी फॉनरर्स आए थे। इन्होंने मंच से सबको संबोधित किया और सबके साथ जबर्दस्त चीयरअप भी किया। रिकॉर्ड बनते ही वहां मौजूद ग‌र्ल्स की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। आयोजन में शामिल हुए मूक बधिर बच्चों के साथ ही एसिड अटैक सर्वाइवर्स ने भी डांस कर अपनी खुशी जाहिर की।

नेशनल चैंपियन हैं अपर्णा

अपर्णा राजावत आगरा के आवास विकास कॉलोनी की निवासी हैं। अपर्णा कई बार मार्शल आर्ट की नेशनल चैंपियन रह चुकी हैं। पर्सनेलिटी डेवलेपमेंटर के तौर पर काम करते हुए जब महिलाओं पर अत्याचारों की कहानी सुनी तो उन्होंने महिलाओं को आत्मरक्षा सिखाने का निश्चय कर पिंक बेल्ट संस्था बनाई। आयोजन के बारे में अपर्णा ने कहा कि यह रिकॉर्ड सभी ग‌र्ल्स का है, जिन्होंने सम्मिलित होकर इस स्तर पर पहुंचाया है। इटली के डायरेक्टर जॉन मैकराइट अपर्णा राजावत के ऊपर अपनी डाक्यूमेंट्री फिल्म बना रहे हैं, जो अगले वर्ष तक रिलीज होगी। जॉन के अनुसार इटली में जब अपर्णा से उनकी मुलाकात हुई, तो उनकी कहानी जानकर उनका मन फिल्म बनाने को हुआ। यहां आकर बहुत अच्छा लगा है और भारत की बालिकाओं से बहुत प्रभावित हुआ हूं।