गोरखपुर (ब्यूरो)। Pipraich Uttar Pradesh (UP) Assembly Election Result 2022 Live Update: पिपराइच में बीजेपी के भाजपा के महेंद्र पाल सिंह ने सपा के अमरेंद्र निषाद को 65 हजार से ज्यादा वोटों से शिकस्त देकर दोबारा विधायक की सीट पर कब्जा ​जमाया। समाचार लिखे जाने तक महेंद्र पाल को 141780 वोट मिले हैं, जबकि सपा के अमरेंद्र निषाद को 76423 वोट मिले हैं। पिपराइच विधानसभा क्षेत्र गोरखपुर जिले में आता है। इस जिले में पिपराइच के अलावा कैम्पियरगंज, गोरखपुर शहर, गोरखपुर ग्रामीण, सहजनवां, खजनी, चौरी-चौरा, बांसगांव और चिल्लूपार सहित 9 विधानसभा क्षेत्र हैं। यहां छठवें चरण में 3 मार्च, 2022 को मतदान हुआ था।

Pipraich Uttar Pradesh (UP) Assembly Election Candidates 2022

पिपराइच में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने वर्तमान विधायक महेंद्र पाल सिंह पर एक फिर भरोसा जताते हुए उन्हें बीजेपी का उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं इस विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने सुमन, समाजवादी पार्टी (सपा) ने अमरेंद्र निषाद और बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने दीपक कुमार अग्रवाल को मुकाबले के लिए मैदान में उतारा है।

Pipraich Uttar Pradesh (UP) Assembly Election Result 2017

2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पिपराइच से बीजेपी के महेंद्र पाल सिंह 82739 वोट प्राप्त करके विधायक बने थे। बीएसपी के आफताब आलम उर्फ ​​गुड्डू भैया निकटतम प्रतिद्वंद्वी थी। उन्हें 69930 वोट मिले थे। दोनों प्रत्याशियों की हार का अंतर 12809 वोट था। उस समय यहां 63.66 प्रतिशत मतदान हुआ था। 2017 में यहां पुरुष मतदाताओं की संख्या 214439 और महिला मतदाताओं की संख्या 171985 थी। इस विधानसभा में उस समय कुल मतदाता 386459 थे।