- कैंट बोर्ड कर्मचारियों की हड़ताल से गांधी बाग लगा ताला

- कैंट अस्पताल पर हड़ताल का कोई असर नहीं

Meerut। छावनी परिषद के कर्मचारियों की हड़ताल से जनजीवन अस्त व्यस्त होने लगा है। जगह-जगह कूड़े का ढ़ेर लग गए हैं, जिस कारण लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं गांधी बाग बंद होने से वीकेंड मनाने का प्लान बना रहे लोग मायूस हैं। क्योंकि गांधी बाग में कर्मचारियों ने ताला बंदी कर दी है।

पैसे देकर कूड़ा उठवा रहे लोग

कैंट क्षेत्र में पांच दिन से कर्मचारी हड़ताल पर हैं। जिसके कारण सफाई नहीं हो पा रही है। लोग कूड़े के उठवाने के लिए सफाई कर्मियों को पैसे दे रहे हैं।

रविवार की छुट्टी होने के कारण बच्चों को गांधी बाग घुमाने का प्लान बनाया था। लेकिन बंद होने के कारण सारा प्लान फेल हो गया।

-कविश, कैंट स्टेशन

कर्मचारी हड़ताल कर रहे हैं तो ऑफिस को बंद करें। अन्य जगहों को प्रभावित नहीं करना चाहिए। बच्चों को संडे का दिन मिलता है मस्ती करने के लिए।

-संदीप रजबन

रविवार का दिन ही घूमने के लिए मिलता है। बच्चे भी इंतजार में रहते हैं कि रविवार को पापा के साथ घूमने के लिए जाएंगे। लेकिन हड़ताल ने सारा प्लान फेल कर दिया।

-वीनेश तोमर कैंट अस्पताल

कैंट अधिकारियों को हड़ताल खत्म कराकर काम शुरू कराना चाहिए। कैंट क्षेत्र में एक ही स्थान है जहां पर बच्चों के साथ वीकेंड बना सकते हैं। लेकिन हड़ताल के कारण गांधी बाग पर ताला लगा हुआ है।

-नितिन सदर