<

AGRA: AGRA: ताजमहल के बेहद करीब नो फ्लाइंग जोन में शुक्रवार को एक विमान ने उड़ान भरी। तेज आवाज के साथ विमान को देखकर सीआईएसएफ चौकन्नी हो गई। उसने प्रशासन और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को इसका अलर्ट भेजा। यह विमान एयरफोर्स का आईएल 7म् बताया जा रहा है। एएसआई ने इस विमान के करीब से गुजरने पर आपत्ति जताई है।

सुरक्षा के लिए बना फ्लाइंग जोन एरिया

सुरक्षा के लिहाज से केंद्र सरकार ने ताजमहल के आसपास के इलाके को 'नो फ्लाइंग जोन' घोषित कर रखा है। बकरीद के मौके पर शुक्रवार की सुबह जब लोग नमाज पढ़ चुके थे, उसी वक्त आवाज के साथ विमान ताजमहल के करीब आ गया। ऐसे में लोगों को काफी हैरानी हुई। इसी दौरान सीआईएसएफ ने मोर्चा संभाल लिया। तुरंत इसकी सूचना जिला प्रशासन और सीआईएसएफ हेडक्वार्टर को भेजी गई। अधीक्षण भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण आगरा भुवन विक्रम ने बताया कि उन्हें ताज के ऊपर एयरक्राफ्ट उड़ने की जानकारी मिली है। इसकी जांच की जाएगी। उसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।