- खेल विभाग ने मांगे आवेदन, 15 नवंबर तक लिए जाएंगे अप्लीकेशन

GORAKHPUR: अगर आपके पास भी मेडल्स की भरमार है। शहर के साथ प्रदेश में नाम ऊंचा करने के लिए अगर आपकी परफॉर्मेस दमदार रही है तो आप ईनाम पाने के हकदार हैं। प्रदेश सरकार ने रानी लक्ष्मीबाई और अर्जुन अवॉर्ड के लिए अप्लीकेशन इनवाइट किए हैं। क्भ् नवंबर तक इसके लिए आवेदन किया जा सकता है। अगर आप भी इस कैटेगरी में शामिल हैं और ईनाम पाने की चाहत रखते हैं, तो अप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। इसमें नेशनल और इंटरनेशनल परफॉर्मेस भी मायने रखती है, इसलिए इसके अकॉर्डिग ही प्लानिंग करनी होगी।

भरना होगा अप्लीकेशन फॉर्म

प्रदेश में लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार रिनाउंड प्राइजेज की लिस्ट में टॉप पर हैं। इसको पाने के लिए हर खिलाड़ी तरसता है। मगर कई बार ऐसा विवाद सामने आया है कि असल हकदार को यह अवॉर्ड नहीं मिल पाया है, जबकि जोड़-तोड़ और जुगाड़ का खेल खेलने वालों को यह अवॉर्ड दे दिया गया है। खेल विभाग ने प्राइज बांटने को लेकर प्लेयर्स के लगाए आरोपों से बचने के यह पहल की है। अब अर्जुन पुरस्कारों की तर्ज पर विभाग फॉर्म भरवा रहा है, जिसे खिलाड़ी खुद ही भरेंगे। इसमें जिन खिलाडि़यों के मा‌र्क्स ज्यादा होंगे, उन्हें ही लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई सम्मान के लिए चुना जाएगा।

हर परफॉर्मेस पर मिलेंगे मा‌र्क्स

खिलाडि़यों के लिए शुरू हो रहे इस नंबरिंग सिस्टम से अच्छा परफॉर्म करने वाले खिलाडि़यों को फायदा मिलेगा। इसमें इंटरनेशनल लेवल पर परफॉर्म करने वाले खिलाडि़यों के लिए सबसे ज्यादा मा‌र्क्स तय किए गए हैं, वहीं नेशनल लेवल पर मेडल हासिल करने वालों को उनसे कम मा‌र्क्स दिए जाएंगे। अगर खिलाड़ी ने सिर्फ पार्टिसिपेशन किया है और उसके पास कोई मेडल नहीं है, तो उसे कोई भी मा‌र्क्स नहीं मिलेगा। मेडल के बेसिस पर मिलने वाले मा‌र्क्स के हिसाब से मेरिट बनेगी और उसी के अकॉर्डिग खिलाडि़यों का अवॉर्ड के लिए सेलेक्शन किया जाएगा।

भरनी होगी पूरी डीटेल

स्पो‌र्ट्स डायरेक्ट्रेट की ओर से बनाए जा रहे इस फॉर्म में स्पष्ट कॉलम बनाए गए हैं। इसमें खिलाडि़यों को अपनी पूरी डीटेल्स फिल करनी होगी। जिसमें उन्होंने कितने नेशनल टूर्नामेंट खेले हैं और उसमें उन्होंने कौन सा मेडल हासिल किया है। इसमें हर मेडल के हिसाब से प्वॉइंट तय किए गए हैं। सभी मेडल्स को मिला जितने भी प्वॉइंट बनते हैं, उनके बेसिस पर खिलाडि़यों की मेरिट तैयार की जाएगी। जिसके आधार पर खिलाडि़यों का सेलेक्शन किया जाएगा। इसमें सिर्फ उन्हीं खेलों और चैंपियनशिप को जगह मिली है, जो स्पो‌र्ट्स विभाग से ऑथराइज हैं। वेटरन कैटेगरी में आने वाले खिलाडि़यों को भी इस बार यह अप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा। इससे लोगों को किसी तरह की कंप्लेन नहीं होगी, जो टॉप के खिलाड़ी होंगे, उन्हें ही सम्मान मिलेगा।

वर्जन

रानी लक्ष्मीबाई और लक्ष्मण अवॉर्ड के लिए फॉर्म इनवाइट किए गए हैं। क्भ् नवंबर तक इसे निदेशालय में जमा कर देना है। इसके बाद विनर्स का सेलेक्शन होगा।

- अरुणेंद्र पांडेय, आरएसओ