- देश और विदेश में यूपी का नाम रोशन करने वाले खिलाडि़यों को सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे सम्मानित

- लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार के लिए खेल विभाग ने खिलाडि़यों की घोषणा

LUCKNOW: यूपी दिवस के अवसर पर शुक्रवार को खेल की दुनिया में दमदार प्रदर्शन कर देश और विदेश में प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाडि़यों को सम्मानित किया जाएगा। खेल विभाग ने गुरुवार को इन खिलाडि़यों के नाम की घोषणा के साथ इनकी उपलब्धियां भी गिनाई। इन खिलाडि़यों को प्रदेश के सर्वोच्च पुरस्कार रानी लक्ष्मीबाई और लक्ष्मण पुरस्कार से नवाजा जाएगा। अवध शिल्पग्राम अवध विहार योजना में यूपी दिवस के अवसर पर होने वाले कार्यक्रम में सीएम योगी इन खिलाडि़यों को सम्मानित करेंगे।

लखनऊ के चार खिलाड़ी भी होंगे सम्मानित

महिला खिलाडि़यों को जहां रानी लक्ष्मीबाई की तो वहीं पुरुष खिलाडि़यों को लक्ष्मण जी की प्रतिमा के साथ प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे। इन खिलाडि़यों को तीन लाख 11 हजार रुपए का कैश प्राइज भी दिया जाएगा। खेल विभाग के अधिकारियों के अनुसार पुरस्कार खिलाडि़यों को उनकी वर्ष 2018-19 की उपलब्धियों को देखते हुए दिए जा रहे हैं। इस सम्मान समारोह में खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी भी मौजूद रहेंगे। सम्मानित होने वालों में लखनऊ के चार खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें हैंडबाल के इंटरनेशनल खिलाड़ी राहुल दुबे और शिवा सिंह, साफ्ट टेनिस की मरियम खान और श्रेयांश कुमार शामिल हैं।

बॉक्स

रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित होने वाले खिलाड़ी

पारुल चौधरी- एथलेटिक्स- मेरठ

शिवा सिंह -हैंडबाल -लखनऊ

मरियम खान- सॉफ्ट टेनिस- लखनऊ

अमृता पाण्डेय- शूटिंग- कानपुर

रजनी जोशी दीक्षित- हॉकी- वेटरन वर्ग-बरेली

लक्ष्मण पुरस्कार पाने वाले खिलाड़ी

सौरभ चौधरी- शूटिंग- मेरठ

दिवाकर राम- हॉकी- गोरखपुर

राहुल दुबे- हैंडबाल-लखनऊ

श्रेयांश सिंह- सॉफ्ट टेनिस-लखनऊ

चमन सिंह- तीरंदाजी- मेरठ

अभिषेक यादव- टेबलटेनिस- कानपुर

शिव पाल सिंह- एथलेटिक्स- चंदौली

राजीव तोमर- कुश्ती- वेटरन वर्ग- बागपत

सतेंद्र कुमार- शूटिंग- वेटरन वर्ग- हापुड़