- राजधानी में धूमधाम से मनाया गया करवाचौथ का पर्व

LUCKNOW: राजधानी में पति के अखंड सौभाग्य और लंबी उम्र की कामना के लिए पत्‍ि‌नयों ने गुरुवार को करवाचौथ का निर्जला व्रत रखा। रात को आसमान में जैसे ही चांद निकला तो सुहागिनों का चेहरा खिल उठा। सोलह श्रंगार किये पत्‍ि‌नयां ने पति की दीर्घायु की कामना करते हुए करवा, सींक, खील, गुलगुले, मठ्ठा आदि के साथ पारंपरिक तरीके से गणेश और गौरी का पूजन करने के बाद चांद का पूजन किया। इसके बाद चलनी से चांद को देखने के बाद पति के हाथ से पानी पीकर व्रत का पारण किया। मंत्रियों से लेकर अधिकारियों तक हर खास और आम ने अपनी-अपनी परंपरा के अनुसार करवा चौथ का पर्व मनाया।

चांद को दिया अ‌र्घ्य

सिद्धयोग में मनाए गए करवाचौथ को लेकर राजधानी में महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। तड़के सुबह सरगी खाने के साथ व्रत की शुरुआत की गई। जिसके बाद दिनभर महिलाओं ने निर्जला व्रत का पालन किया। शाम तक महिलाएं पूजा की अंतिम तैयारियों में लगी रहीं। वहीं ऑफिस से देर शाम लौटे पतियों ने पत्‍ि‌नयों को करवाचौथ के अवसर पर गिफ्ट भी दिया। वहीं पहली बार व्रत रख रही सुहागनों ने भी व्रत पूरा होने पर खुशी जाहिर की। रात में राजधानी के पॉश इलाकों की छतों पर रौनक देखी गई। इसके साथ कई जगहों पर लोगों ने आतिशबाजी भी की।