कानपुर। Modi Cabinet Minister 2019 पीएम नरेंद्र मोदी आज अपने दूसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल में बिहार की सीटों से चुने गए सांसदों में कौन-कौन मंत्री होंगे, यह तय हो गया है। आइये उनके बारे में जानें।

रविशंकर प्रसाद
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद इस बार भी मंत्री होंगे। उन्होंने मंत्री पद की शपथ ले ली है। हालांकि, यह अभी पता नहीं चल पाया है कि इस बार उन्हें कौन सा मंत्रिमंडल मिलेगा। मोदी के पहले कार्यकाल में रविशंकर प्रसाद ने सूचना और प्रसारण मंत्री की भूमिका निभाई। बता दें कि रविशंकर प्रसाद बिहार की पटना साहिब सीट से सांसद चुने गए हैं। उन्होंने इस सीट पर बीजेपी से कांग्रेस में शामिल हुए नेता शत्रुघ्न सिन्हा को 284657 वोटों से हराया है।
modi cabinet minister 2019 : बिहार से तीन कैबिनेट मंत्री रामविलास,रविशंकर और गिरिराज



रामविलास पासवान

लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) सुप्रीमो रामविलास पासवान ने भी मंत्री पद की शपथ ले ली है। रामविलास पासवान, फिलहाल राज्यसभा से सांसद हैं। मोदी के पहले कार्यकाल में भी पासवान मंत्री रह चुके हैं।
modi cabinet minister 2019 : बिहार से तीन कैबिनेट मंत्री रामविलास,रविशंकर और गिरिराज

नित्यानंद राय
बिहार भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय पीएम मोदी के मंत्रिपरिषद का हिस्सा बनने जा रहे हैं। उन्होंने राज्य मंत्री की शपथ ली है। नित्यानंद राय इस बार बिहार की उजियारपुर सीट से चुनावी मैदान में उतरे थे। इस सीट पर उन्होंने रालोसपा के उपेंद्र कुशवाहा को 277278 वोटों से हराया।
modi cabinet minister 2019 : बिहार से तीन कैबिनेट मंत्री रामविलास,रविशंकर और गिरिराज

राज कुमार सिंह
मोदी सरकार में राज कुमार सिंह उर्फ आरके सिंह ने भी राज्य मंत्री (स्वंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ले ली है. वह मोदी के पहले कार्यकाल में भी ऊर्जा मंत्री रह चुके हैं। बता दें कि लोकसभा चुनाव् 2019 में बिहार की आरा लोकसभा सीट पर लगातार दूसरी बार केंद्रीय मंत्री आरके सिंह को भारी बहुमत से जीत मिली।
modi cabinet minister 2019 : बिहार से तीन कैबिनेट मंत्री रामविलास,रविशंकर और गिरिराज

गिरिराज सिंह
गिरिराज सिंह को मोदी सरकार में दोबारा कैबिनेट मंत्री बनने का मौका मिला है. वह मोदी के पहले कार्यकाल में भी मंत्री रह चुके हैं। 17 वीं लोकसभा चुनाव में बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र से गिरिराज सिंह ने चार लाख 22 हजार मतों के बड़े अंतर से जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय छात्रसंघ (JNUSU) के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार को हराया।
modi cabinet minister 2019 : बिहार से तीन कैबिनेट मंत्री रामविलास,रविशंकर और गिरिराज

अश्विनी कुमार चौबे
मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे एक बार फिर मंत्री बनने का मौका मिला है।  वह मोदी के पहले कार्यकाल में भी मंत्री रह चुके हैं. उन्होंने इस लोकसभा चुनाव में बिहार के बक्सर लोकसभा सीट पर राजद प्रत्याशी जगदानंद सिंह को भारी बहुमत से हराया।
modi cabinet minister 2019 : बिहार से तीन कैबिनेट मंत्री रामविलास,रविशंकर और गिरिराज

National News inextlive from India News Desk